By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सरकार के खिलाफ झूठ फैलाने, दुष्प्रचार करने में जुटा विपक्ष : मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सरकार के खिलाफ झूठ फैलाने, दुष्प्रचार करने में जुटा विपक्ष : मोदी

Last updated: September 14, 2018 10:40 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नयी दिल्ली। राफेल सौदा, बैंक एनपीए, तेल के बढ़ते दाम पर आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 2014 की हार को स्वीकार नहीं कर पायी है और अब वह आने वाले चुनाव में 2014 से भी ‘बड़ी आंधी’ को भांपकर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और अफवाह फैलाने में लगी है।
प्रधानमंत्री ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत जयपुर (ग्रामीण), नवादा, हजारीबाग,गाजियाबाद और अरुणाचल (पश्चिम) के भाजपा कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से संवाद में कहा कि कुछ लोग ऐसे रहे हैं, जो अच्छे कामों से डरते हैं। उनको अंधियारा इतना अच्छा लगता है कि उजाले को दोष देने लग जाते हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनके विचारों का 2014 में जनता ने इतना बुरा हाल किया, वह उनकी सरकार :राजग सरकार: पर गुस्सा निकालेंगे ही। वह (विपक्ष) दुष्प्रचार करेंगे ही, वह झूठ फैलाएंगे ही । ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों के आधार पर जनता के समक्ष बात रखनी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने, दुष्प्रचार करने के अलावा कोई चारा नहीं है । जनता ने उसे नकार दिया, वह इस पर विचार करके इसे स्वीकार कर लेती तो ऐसी हल्की बातें नहीं करती।
मोदी ने कहा कि देश की जनता जाग गई है लेकिन विपक्ष जागने को तैयार नहीं है। बीते चार वर्ष ने कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों की पोल खोल दी है। पहले जनता ने उन्हें गवर्नेंस में असफलता, फैसले लेने में अक्षमता, भ्रष्टाचार के कारण बाहर का रास्ता दिखाया और जब विपक्ष की भूमिका निभाने का अवसर आया तो वहां भी वे फेल हो गए ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब उन्हें 2014 (लोकसभा चुनाव) से ‘बड़ी आंधी’’ लग रही है तब खुद पर विश्वास की कमी के कारण झूठ और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं ।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वह झूठ पर झूठ बोलने में लगी हुई है। आज कौन सा झूठ बोलें, कल कौन सा लांछन लगाये, दिन रात इसी में लगे हुए हैं। इतनी बड़ी पार्टी की ऐसी बौद्धिक दरिद्रता कभी नहीं हुई ।’’ उन्होंने कहा कि वह (कांग्रेस) परिवार कल्याण में लगी हुई है और भाजपा राष्ट्र निर्माण में लगी हुई है।
मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया, दुनिया की नामी संस्थाएं कह रही हैं कि भारत बहुत तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है…चार वर्ष पहले भारत 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था था लेकिन आज छठवें नंबर पर हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘ पहले भ्रष्टाचार को सिस्टम का हिस्सा मान लिया जाता था, अब यह विश्वास जगा है कि काम पूरी पारदर्शिता के साथ होगा ।’’ मोदी ने कहा कि पहले इस बात पर माथापच्ची होती थी कितने एलपीजी कनेक्शन दिए जाएं, अब ये ढूंढा जा रहा है कि कहीं कोई गरीब उज्ज्वला योजना में छूट तो नहीं गया ।
उन्होंने कहा कि पहले, कितने घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचना बाकी है, इसको लेकर कोई गंभीरता नहीं थी लेकिन अब पूछा जाता है कि अब कितने घर बिजली कनेक्शन से बचे रह गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गरीब के पास एक बैंक खाता हो इस बारे में कोई सोचता तक नहीं था लेकिन आज पूछा जाता है कि ऐसा कौन सा घर है, जिसमें एक भी बैंक खाता नहीं है।
उन्होंने कहा कि पहले किसी को परवाह नहीं थी कि देश के हर गरीब के पास छत हो। आज पूछा जा रहा है कि कितने गरीबों के घर बनाने बाकी हैं। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, ग्राम सड़क योजना, सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा एवं अन्य जन कल्याण योजनाओं का भी जिक्र किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डूसू चुनावः अध्यक्ष समेत तीन पद पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई को मिला सचिव पद
Next Article न्यायमूर्ति रंजन गोगोई प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किये गये

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सत्य घटनाओं पर आधारित “द नर्मदा स्टोरी” 12 जून को होगी रिलीज़
entertainment
May 11, 2026
तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?