By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ATDC उधना में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अवलोकन, सेवा व्यवस्था एवं भविष्य की दिशा पर हुआ सार्थक मंथन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ATDC उधना में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अवलोकन, सेवा व्यवस्था एवं भविष्य की दिशा पर हुआ सार्थक मंथन

Last updated: August 14, 2026 1:41 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

उधना। तेरापंथ युवक परिषद् , उधना द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC), उधना में 13 अगस्त को ATDC अवलोकन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के महामंत्री श्री सौरभजी पटावरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रोहितजी कोठारी एवं श्री सौरभजी भूतोड़िया का गरिमामय आगमन हुआ।
ATDC के मुख्य प्रभारी श्री रौनकजी श्रीश्रीमाल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष ATDC उधना की कार्यप्रणाली, सेवा गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान केंद्र में संचालित Centralized Billing Counter, Digital X-Ray, Pathology Laboratory, Sonography, Stock Room, Dental Department एवं Homeopathy OPD सहित विभिन्न सेवाओं का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही Solar System, बिजली, पानी, स्वच्छता, सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जानकारी भी साझा की गई। विभागवार संचालन, मरीजों की सुविधा, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं सेवा गुणवत्ता को और प्रभावी बनाने के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

उधना की संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं का संपूर्ण पैकेज
श्री महावीर चिकित्सालय की विशेषता केवल एक संस्था द्वारा संचालित सेवाओं तक सीमित नहीं है। उधना की विभिन्न संस्थाओं के सामूहिक सहयोग से स्वास्थ्य सेवा का एक संपूर्ण पैकेज समाज को उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, उधना के सहयोग से संचालित मेडिकल सेवा तथा तेरापंथ महिला मंडल, उधना द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर भी इस समन्वित सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा उधना की सभी संस्थाओं के आपसी सहयोग एवं समन्वय से संचालित इस Complete Healthcare Package की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। यह मॉडल विभिन्न संस्थाओं की सामूहिक शक्ति को एक दिशा में जोड़ते हुए समाज के लिए व्यापक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है।

डिजिटल डेटा के माध्यम से सेवा का मूल्यांकन
ATDC द्वारा लाभार्थियों से संबंधित डेटा को डिजिटल प्रारूप में संकलित एवं व्यवस्थित किया जा रहा है तथा इसका विवरण श्रावक समाज को प्रतिमाह साझा किया जाता है। इससे ATDC की सेवाओं का वास्तविक प्रभाव, लाभार्थियों की संख्या एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को अधिक स्पष्ट एवं पारदर्शी रूप से समाज के सामने रखने में सहायता मिलती है। गत माह सभी ATDC केंद्रों को मिलाकर लगभग 5,400 से अधिक लाभार्थियों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। यह आंकड़ा ATDC द्वारा समाज में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।

उधना, भेस्तान एवं पांडेसरा की प्रबंधन व्यवस्था पर चर्चा
अवलोकन के दौरान ATDC उधना, ATDC भेस्तान एवं ATDC पांडेसरा की प्रबंधन संरचना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिम्मेदारियों के विभाजन, विभागीय समन्वय, मानव संसाधन एवं संचालन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे गए।

राष्ट्रीय एवं स्थानीय टीम के बीच विज़न का आदान-प्रदान
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण National Team एवं Local Team के बीच विज़न एवं अनुभवों का आदान-प्रदान रहा। स्थानीय टीम ने ATDC के संचालन के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों, व्यवस्थागत आवश्यकताओं एवं भविष्य की संभावनाओं को साझा किया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने अनुभव एवं व्यापक दृष्टिकोण के माध्यम से ATDC मॉडल को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी, पारदर्शी एवं भविष्य के लिए मजबूत बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान सेवा विस्तार, तकनीकी व्यवस्था, मानव संसाधन, विभागीय समन्वय, मरीजों की सुविधा तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक मंथन हुआ।

ATDC उधना है आदर्श सेवा मॉडल
राष्ट्रीय टीम द्वारा ATDC उधना में संचालित विभिन्न सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए इसे सेवा, समर्पण, संगठनात्मक सहभागिता एवं सुव्यवस्थित संचालन का प्रेरणादायी मॉडल माना गया। ATDC उधना में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही केंद्र के माध्यम से समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास इसकी विशेषता है। स्थानीय टीम की सक्रियता एवं विभागीय समन्वय के साथ यह केंद्र “सेवा को व्यवस्था से और व्यवस्था को आदर्श मॉडल से जोड़ने” की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

परिषद् पदाधिकारियों एवं टीम की सहभागिता
इस अवसर पर तेयुप उधना के उपाध्यक्ष श्री अनिलजी सिंघवी, उपाध्यक्ष श्री राकेशजी आंचलिया, मंत्री श्री कमलेशजी डांगी, संगठन मंत्री श्री स्मितजी चोरड़िया, कोषाध्यक्ष श्री संजयजी, ATDC प्रभारी श्री भावेशजी सूतरिया, श्री महावीरजी आंचलिया, श्री भरतजी कावड़िया एवं ATDC/स्वतंत्र प्रभार श्री वैभवजी ढीलीवाल, सहित परिषद् एवं ATDC टीम की सक्रिय सहभागिता रही। संबंधित विभागों के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। अंत में तेयुप उधना एवं ATDC टीम की ओर से महामंत्री श्री सौरभजी पटावरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रोहितजी कोठारी एवं श्री सौरभजी भूतोड़िया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सुझावों को ATDC की आगामी कार्ययोजना के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया गया। ATDC अवलोकन केवल एक अवलोकन नहीं, बल्कि सेवा को अधिक प्रभावी बनाने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और भविष्य के लिए एक सशक्त सेवा मॉडल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम
entertainment
August 14, 2026
MRI की टेंशन में भी ₹760 के बेन्नी डोसे का स्वाद, कुब्रा सैत ने दिखाया अपना भागदौड़ से भरा दिलचस्प ‘मुंबई डे’
entertainment
August 14, 2026
सार संभाल यात्रा से सूरत में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार
social
August 14, 2026
अमित शाह 20 दिनों से संसद से गायब, उनमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहींः राहुल गांधी
national
August 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?