सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रही ‘सार संभाल यात्रा’ के अंतर्गत राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रोहित कोठारी का सूरत प्रवास हुआ। इस अवसर पर अभातेयुप महामंत्री श्री सौरभ पटावरी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं एवं युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता को लेकर आयोजित इस विशेष अवसर पर युवा गौरव श्री राजेश सुराणा, सार संभाल यात्रा संयोजक श्री कुलदीप कोठारी, शाखा प्रभारी श्री नीलेश टेबा,अभातेयुप प्रवृत्ति सलाहकार श्री प्रकाश छाजेड़,अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक श्री देवेंद्र सोलंकी,जेटीएन कार्यकारी संपादक श्री पवन फुलफर निवर्तमान राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अमित सेठिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
एमबीडीडी रक्तदान कर्तव्यम्, बारह व्रत कार्यशाला, समयक दर्शन कार्यशाला, नेत्रदान पखवाड़ा तथा रक्षाबंधन कार्यशाला के बैनरों का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान तेयुप सूरत के अध्यक्ष श्री अमित सुराणा एवं मंत्री श्री गणेश बम्ब ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।
‘सार संभाल यात्रा’ ने सूरत के युवाओं में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और संगठन के प्रति और अधिक समर्पण का संचार किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना तथा आगामी कार्यक्रमों को नई गति और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।
सार संभाल यात्रा से सूरत में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार

