मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता सरगम 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुकी है। देशभर से आई कुल 32 टीमों ने प्रारंभिक चरणों में शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
कड़े मुकाबलों के बाद तीन क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल संपन्न हुए। इन रोमांचक दौरों के बाद अब 9 श्रेष्ठ टीमों ने ग्रैंड फ़िनाले में प्रवेश किया है।
सरगम 2025 पॉवर्ड बाय वैष्णोदेवी ग्रुप मुंबई के शन्मुखानंद ऑडिटोरियम में 11 सितम्बर को होने वाला यह ग्रैंड फ़िनाले देशभर के संगीत प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा। देश की सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाएँ अपनी स्वर-साधना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम 6 बजे शुरू होगा व शाम 6.30 बजे से पारस चैनल व जेटीएन पेज पर लाइव किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में सह मंत्री प्रथम भूपेश कोठारी के नेतृत्व में सरगम टीम प्रभारी अर्पित नाहर, आयाम सलाहकार सुनील चंडालिया, सह प्रभारी निलेश टेबा , विशाल पितलिया, हेमन्त धाकड़, रोनक सरनोट, अर्जुन सोनी एवं अभातेयुप कोषाध्यक्ष नरेशजी सोनी एवं मुंबई टीम पूर्ण समर्पण के साथ जुटी हुई है।
इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में टेलीविज़न अदाकारा सौम्या टंडन व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा, उपाध्यक्ष पवन मंडोत, जयेश मेहता, महामंत्री अमित नाहटा, सह मंत्री लक्की कोठारी, संगठन मंत्री अमित सेठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। विशेष रूप से मुंबई के सभी सभा संस्थाओ के पदाधिकारी गण व 2800 सदस्यों की संख्या में सरगम प्रेमियों की हाउसफुल उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक के रूप में श्रीमती प्रकाश देवी – श्री मदनललाल, श्रीमती कांतादेवी – श्री महेन्द्रकुमार, श्रीमती शर्मिला – श्री निर्मलकुमार, ऋषि तातेड़ धानीन – घाटकोपर, मुंबई, स्वर्णमाला ज्वैलर्स का विशेष योगदान है।
सरगम 2025 ग्रैंड फ़िनाले भारतीय संगीत जगत के लिए नई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक ऐतिहासिक मंच बनने जा रहा है। जानकारी हेमन्त धाकड़ ने दी ।
सरगम 2025 : भव्य ग्रैंड फ़िनाले कल मुंबई में

