खार्तूम: अफ्रीकी देश सूडान में प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई में अबतक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। सूडान के राजनीतिक हालात को देखते हुए यूएन और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को खार्तूम से निकालने की बात कही है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह अपने कुछ कर्मचारियों को सूडान के हिंसा वाले इलाके खार्तूम से बाहर निकालेगा। जबकि ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को खार्तूम की सभी आवश्यक यात्राओं को रोकने की चेतावनी जारी की है। ब्रिटेन ने अपने दूतावास से गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बूलाने का फैसला किया है।
इससे पहले बुधवार को राजधानी खार्तूम में सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के खिलाफ सेना मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना द्वारा बरबर कार्रवाई की गई है। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उनपर फायरिंग की गई, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उनपर गोलियां चलाई और उनके टैंटो में आग लगा दी।

