सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 1983 के बाद विश्वकप में इंग्लैंड की धरती पर पहले मैच में मिली जीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

1983 के बाद विश्वकप में इंग्लैंड की धरती पर पहले मैच में मिली जीत

Last updated: June 6, 2019 8:42 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दक्षिण अफ्रीका से मिली जीत टीम इंडिया के  लिए एतिहासिक है। इससे पहले विश्वकप क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर पहले ही मैच में 1983 में जीत मिली थी। इस विश्वकप में मजबूत माने जाने वाली वेस्ट इंडीज को हराकर भारतीय टीम विश्वविजेता भी बनी थी। ऐसे में टूर्नामेंट के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को पहले लीग मुकाबले में छह विकेट हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि भारतीय धुरंधर 1983 को प्रदर्शन को दोहरा पाते हैं या नहीं।

इस चैंपियनशिप से पहले इंग्लैंड में चार बार विश्वकप क्रिकेट का आयोजन हो चुका है। जिसमें तीन में भारतीय टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। इन तीनों टूर्नामेंट में भारत पहला मैच जीतने में नाकाम रहा था। वहीं 1983 विश्वकप के पहले मुकाबले में ही भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 34 रनों से हराया था। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मैच में भी टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है।

इंग्लैंड में अब से पहले चार बार विश्वकप कप क्रिकेट टूर्नामेंट का  आयोजन हो चुका है। 1975, 1979, 1983 और 1999 में इंग्लैंड मेजबान बना। इस बार भी इंग्लैंड में यह टूर्नामेंट हो रहा है। इंग्लैंड में 1975 में हुए विशवकप में भारतीय टीम को अपने पहले मैच में 7 जून को इंग्लैंड के हाथों 202 रनों की करारी पराजय झेलनी पड़ी थी। वहीं 1979 में भारतीय टीम 9 जून को अपने पहले मैच में 9 विकेट से हार गई। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक मैच में भी जीतने में सफल नहीं रही। 1983 में इंग्लैंड में हुए तीसरे विश्वकप में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला खिताब की प्रबल दावेदार वेस्ट इंडीज को 34 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला भी 9 जून को ही था।

विश्वकप में भारत अपने पहले मुकाबले में पहली बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहा और मजबूत वेस्ट इंडीज को हराकर खिताब पर भी कब्जा किया।  वहीं इंग्लैंड में 1999 में 15 मई को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला हारने के बाद टीम सुपर सिक्स से ही बाहर हो गई। लिहाजा यह स्पष्ट है कि इंग्लैंड में हुए चार विश्वकप में भारत ने एक बार ही (1983 विश्वकप) अपना पहला मैच जीता और क्रिकेट का विश्व चैंपियन बना।  वहीं इंग्लैंड में हुए तीन अन्य विश्वकप में पहला मुकाबला हारने के बाद टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

ऐसे में इस विश्वकप में अपना पहला मैच जीतकर भारत ने शानदार आगाज किया है। अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया 1983 के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। इस जीत का मनोवैज्ञानिक लाभ भी भारतीय टीम को मिलेगा। भारत ने 2011 में भी विश्वकप जीता था, यह टूर्नामेंट भारत श्रीलंका और बांग्लादेश में हुआ था। 1983 विश्वकप का पहला मुकाबला 9 जून को था। वहीं इस बार यह भारत का पहला मुकाबला 5 जून को खेला गया।

1999 की हार का बदला लिया

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में हराकर 1999 में विश्वकप की हार का बदला ले लिया। 1999 विश्वकप में  दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को इस मैच में 4 विकेट से मात दी थी। यह मुकाबला भी इंग्लैंड में ही हुआ था।  2011 विश्वकप में भी भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला जीता था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया था। इसमें भी भारतीय टीम विश्वविजेता बनी थी। वहीं 1996, 2003 और 2015 में भी टूनामेंट का पहला मैच अपने नाम किया,  लेकिन फाइनल मैच नहीं जीत पाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सूडान: खार्तूम से कर्मचारियों को निकालेगा UN, सेना की कार्रवाई में अबतक 100 लोगों की मौत
Next Article भारत-पाक मैच 16 जून को: भारतीय प्रशंसकों ने 67% टिकट खरीदे, पाक समर्थक सिर्फ 18% होंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?