मुंबई। टाइल्स, बाथवेयर, होम एवं बिल्डिंग सॉल्यूशंस के लिए भारत के सबसे विश्वसनीय नामों में से एक सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार 12 दिसंबर को अंधेरी पूर्व में स्थित एक्सपीरिएंस सेंटर में एक खास डिज़ाइन इवनिंग का आयोजन किया। यह एक्सपीरिएंस सेंटर हाल ही में खोला गया है। इस मौके पर कई जाने-माने आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनरों ने हिस्सा लिया तथा मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अभिषेक सोमानी के नेतृत्व में डिज़ाइन, मटीरियल्स एवं बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स पर बातचीत हुई।
यह एक्सपीरिएंस सेंटर पश्चिमी भारत में सोमानी के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 7,000 वर्गफीट में फैला यह सेंटर आधुनिक डिज़ाइन के प्रोडक्ट्स पर ब्रांड के फोकस को दर्शाता है। इस अवसर पर वॉल एवं फ्लोर टाइल्स, लार्ज फॉर्मेट स्लैब्स, पॉलिश्ड एवं ग्लेज़्ड विट्रिफाइड कलेक्शन और ब्रांड के नए इनोवेशन जैसे एलिटा एवं सेंसो को पेश किया गया। मेहमानों को सोमानी के संपूर्ण बाथवेयर पोर्टफोलियो को देखने का मौका मिला, जिसमें फ्रेंच एवं सिगनेचर कलेक्शन्स के साथ एडहेसिव, ग्राउट्स एवं वॉटरप्रूफिंग समाधानों की ईज़ी फिक्स रेंज को भी प्रदर्शित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिषेक सोमानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ ने कहा, ‘‘मुंबई की डिज़ाइन कम्युनिटी हमेशा से मटीरियल इनोवेशन को लेकर उत्सुक रही है। ऐसे में हमारे नए एक्सपीरिएंस सेंटर में उनका स्वागत करना, प्रोडक्ट्स के दायरे से बढ़कर उनसे बातचीत करना बेहतरीन अनुभव रहा। बड़ी संख्या में आर्किटेक्ट्स इस इवेंट में पहुंचे, उन्होंने प्रदर्शित कलेक्शनों को करीब से देखा और अपने विचार साझा किए- इन सभी पहलुओं ने इस शाम को सही मायनों में यादगार बना दिया। देश भर से आए आर्किटेक्ट्स एवं डिज़ाइनरों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। ब्रांड अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार जारी रखे हुए है और लगातार नए एक्सपीरिएंस सेंटरों में निवेश कर रहा है। ऐसे में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण टचपॉइन्ट की भूमिका निभाते हैं। ये प्रोफेशनल्स को मटीरियल, टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन ट्रेंड्स के और करीब लाते हैं, जो भविष्य के भारतीय घरों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
सोमानी के नए एक्सपीरिएंस सेंटर में आयोजित हुई आर्किटेक्ट इवनिंग: डिज़ाइन और इनोवेशन पर चर्चा

