By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एबी इनबेव की आईसीसी के साथ साझेदारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
metro

एबी इनबेव की आईसीसी के साथ साझेदारी

Last updated: December 13, 2025 10:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने घोषणा की है कि दुनिया की अग्रणी ब्रेवर कंपनी एबी इनबेव वर्ष 2026 से शुरू होने वाले सभी प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों की ऑफिशियल बीयर पार्टनर होगी। यह साझेदारी भारत में बडवाइज़र की नो-अल्कोहल बीयर ‘बडवाइज़र 0.0’ से संचालित होगी, जबकि यूरोप और अफ्रीका में एबीआई के अन्य प्रमुख ब्रांड सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
स्टेडियम में लाइव मैच देखने से लेकर बार या पब में दोस्तों संग मुकाबला देखने तक, कम अल्कोहल-बाय-वॉल्यूम (एबीवी) और बडवाइज़र 0.0 जैसे नो-अल्कोहल विकल्प के साथ जिम्मेदारी से बीयर का आनंद लेने का स्वाभाविक चुनाव है। आईसीसी के साथ इस साझेदारी के माध्यम से एबी इनबेव दुनिया भर के कानूनी पीने की उम्र वाले क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अधिक ‘चियर्स’, विकल्प और उत्सव के क्षण बनाएगी। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, “क्रिकेट दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है, जिसके दो अरब से अधिक प्रशंसक हैं, और आईसीसी इवेंट्स इसके जुनून का सबसे बड़ा मंच हैं। वहीं, एबी इनबेव फैनडम को बढ़ाने के लिए एक्स्पीरियंस एक्टिवेशंस में अग्रणी रहा है। यह साझेदारी उन संगठनों का स्वाभाविक गठबंधन है जो महत्वपूर्ण पलों को ऊँचा उठाने, यादें बनाने और इनोवेशंस के माध्यम से प्रशंसक अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। हम एबी इनबेव का अपने प्रतिष्ठित वाणिज्यिक साझेदारों की सूची में स्वागत करते हैं और टूर्नामेंटों में बहुआयामी अनुभव प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने की आशा रखते हैं।”
एबी इनबेव इंडिया के प्रेसिडेंट कार्तिकेय शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। पिछले दो दशकों से बडवाइज़र भारत में उत्सवों के केंद्र में रहा है, और देश के अग्रणी प्रीमियम बीयर ब्रांड के रूप में यह हमारे लिए बिल्कुल सही समय है कि हम अपनी उत्सव भावना को उस खेल से जोड़ें जो करोड़ों लोगों को एकजुट करता है। हमारा उद्देश्य क्रिकेट के हर पल को शानदार बनाना है – चाहे वह स्टेडियम की गूंज हो या घरों से उठता शोर – और उन प्रशंसकों पर रोशनी डालना है जो इस खेल को आइकॉनिक बनाते हैं। आईसीसी के साथ मिलकर, हम विश्व-स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगे, जो क्रिकेट के उत्सवों को बडवाइज़र की पहचान से जोड़ेंगे -गर्व से, जिम्मेदारी के साथ, और हमेशा उन लोगों के हाथों में जो हर पल को खास बनाते हैं।” यह साझेदारी 2027 तक सभी प्रमुख आईसीसी पुरुष एवं महिला आयोजनों को शामिल करती है, जिनमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 – भारत और श्रीलंका, आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 – यूके, पहला आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 – श्रीलंका, आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 – इंग्लैंड, और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 – दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया, शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सूफिया तनवीर का चमकदार आग़ाज़: “ना तेलुगोडु” से दक्षिण सिनेमा में नई पहचान
Next Article सोमानी के नए एक्सपीरिएंस सेंटर में आयोजित हुई आर्किटेक्ट इवनिंग: डिज़ाइन और इनोवेशन पर चर्चा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वसई पूर्व में मकर संक्रांति पर विशाल सद्भावना सम्मेलन का आयोजन
metro
January 15, 2026
वर्धमान महोत्सव के लिए बोरावड़ में महातपस्वी महाश्रमण का मंगल प्रवेश
social
January 15, 2026
बुजुर्गों के लिए बनेगा वृद्ध आश्रम, भोजन से भरी होगी थाली
state
January 15, 2026
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के नए पोस्टर के साथ ‘ओ’रोमियो’ ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, कल रिलीज़ होगा पहला गाना ‘हम तो तेरे ही लिए थे’!
entertainment
January 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?