By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्मिथ ने टेस्ट में पूरे किए सबसे तेज 7000 रन, डॉन ब्रैडमेन को छोड़ा पीछे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

स्मिथ ने टेस्ट में पूरे किए सबसे तेज 7000 रन, डॉन ब्रैडमेन को छोड़ा पीछे

Last updated: November 30, 2019 12:45 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

एडिलेड:ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 1946 में बना रिकॉर्ड तोड़ा और ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डॉन ब्रैडमेन को पछाड़कर 11वें स्थान पर आ गए। स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक रन लेकर इस आंकड़े को छुआ। उन्होंने 73 वर्ष पुराना इंग्लैंड के वेली हामंड का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टीव स्मिथ 64 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहीन अफरीदी की गेंद पर रिजवान ने उनका कैच लपका।

इंग्लैंड के वेली हामंड ने 131 पारियों में 7000 रन पूरे किए, थे जबकि स्मिथ की यह 126वीं पारी थी। भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 134 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, ”सबसे तेज 7000 रन। तुम स्टार हो स्टीव स्मिथ।” स्मिथ ने ब्रैडमेन को भी पछाड़ा जिनके 6996 रन है। स्मिथ ने इस साल एशेज सीरीज में सात पारियों में 774 रन बनाए थे।

स्टीव स्मिथ ब्रिस्बेन में पहले ही टेस्ट में ये रिकॉर्ड बना लेते लेकिन अप्रत्याशित ढंग से चार रन पर आउट हो गए। अब उनका लक्ष्य ग्रेग चैपल से आगे निकलना होगा जिनके 7110 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट में सर्वाधिक 13378 रन बनाए हैं।

टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन: 

1000 – हर्बर्ट सूटक्लिफ/सर एवर्टन वीक्स  (12 पारियां)
2000 – डॉन ब्रैडमेन (22 पारियां)
3000 – डॉन ब्रैडमेन (33 पारियां)
4000 – डॉन ब्रैडमेन (48 पारियां)
5000 – डॉन ब्रैडमेन (56 पारियां)
6000 – डॉन ब्रैडमेन (68 पारियां)
7000 – स्टीव स्मिथ (126 पारियां)
8000 – कुमार संगकारा (152 पारियां)
9000 – कुमार संगकारा (172 पारियां)
10000 – ब्रायन लारा/सचिन तेंदुलकर/कुमार संगकारा (195 पारियां)

1000 रन का आकंड़ा छूने के दौरान स्मिथ का औसत (मैच के आखिर में):
1000 – 36.40
2000 – 50.38
3000 – 56.27
4000 – 58.55
5000 – 60.98
6000 – 63.75
7000 – 64.22* (at 7k mark)

सबसे तेज 7,000 टेस्ट रन

126 पारियां – स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
131 पारियां – वेली हामंड (इंग्लैंड)
134 पारियां – वीरेंद्र सहवाग (भारत)
136 पारियां – सचिन तेंदुलकर (भारत)
138 पारियां – सर गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), कुमार संगकारा (श्रीलंका), विराट कोहली (भारत)
140 पारियां – सुनील गावस्कर (भारत), विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फिल्म रिव्यूः टोनी
Next Article राह पकड़ ले एक, चलाचल पा जाएगा मधुशाला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?