एक ऐतिहासिक और रोमांचक पल में, व्योम और साची बिंद्रा स्टारर ‘मन्नू क्या करेगा?’ ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म के चर्चित गाने ‘हमनवा’ पर 8406 कॉलेज छात्रों ने एक साथ थिरककर यह रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रेडी (2011) के आइकॉनिक गाने ‘ढिंका चिका’ के नाम था। अब यह उपलब्धि ‘मन्नू क्या करेगा?’ के ‘हमनवा’ फिल्मी गाने पर सबसे बड़ी छात्र-गैदरिंग डांस परफॉर्मेंस बन चुकी है। इस ऐतिहासिक पल पर दिग्गज संगीतकार ललित पंडित ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “8406 कॉलेज छात्रों को एक साथ ‘हमनवा’ पर झूमते देखना इस बात का सबूत है कि सच्चे संगीत की ताकत कितनी बड़ी होती है।
सलमान खान के ब्लॉकबस्टर ‘ढिंका चिका’ जैसे गाने के साथ नाम लिया जाना अपने आप में सम्मान है। उस गाने की अपनी अलग विरासत है, और यह देखना कि ‘हुमनवा’ उसी ऊर्जा को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है, मेरे लिए बेहद खास है। संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह साबित करता है कि हमारी धुनें आज के युवाओं के दिलों तक कितनी गहराई से जुड़ रही हैं।”उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए हुमनवा एक ऐसा गाना है जो यह साबित करता है कि संगीत में लोगों को जोड़ने की ताकत है। यह हज़ारों लोगों को एक साथ लाकर ऐसी यादें देता है जो हमेशा कायम रहेंगी।”गौरतलब है कि भावनाओं से भरी धुनों, नए चेहरों और संगीत को केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा?’ रिलीज़ से पहले ही सुर्खियाँ बटोर रही है। इसमें व्योम और साची बिंद्रा के साथ विनय पाठक, कुमार मिश्रा, राजेश कुमार और चारु शंकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। भारत के रोमांटिक म्यूज़िकल जॉनर को नया रूप देने वाली फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा?’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। https://www.instagram.com/reel/DOLN9VgDQ2I/?igsh=NHQ2ZnIwMGhpdDIz
सलमान खान के ‘ढिंका चिका’ को पछाड़ते हुए ‘मन्नू क्या करेगा?’ के ‘हमनवा’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

