By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सिर्फ थिएटर में ‘सितारे ज़मीन पर’ रिलीज करने के फैसले पर आमिर खान को मल्टीप्लेक्स एक्सहिबिटर्स ने सराहा! जानें क्या कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

सिर्फ थिएटर में ‘सितारे ज़मीन पर’ रिलीज करने के फैसले पर आमिर खान को मल्टीप्लेक्स एक्सहिबिटर्स ने सराहा! जानें क्या कहा

Last updated: July 1, 2025 2:37 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

थिएटर। के लिए आमिर खान का भरोसा देख एक्सहिबिटर्स बोले- ऐसे विज़न को सलाम! 2007 में आई तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल सितारे ज़मीन पर दर्शकों के बीच सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। प्यार, हंसी और खुशियों से भरी ये फिल्म लोगों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ग्रोथ दिखा रही है। ये कहानी जितनी भावुक है, उतनी ही यह आमिर खान के सिनेमा के प्रति प्यार और कमिटमेंट को भी दर्शाती है, जिन्होंने इस फैमिली एंटरटेनर के ज़रिए दर्शकों को थिएटर में फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया। आमिर खान ने सितारे ज़मीन पर को सिर्फ बड़े पर्दे पर रिलीज़ करने का जो साहसिक फैसला लिया, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है, खासकर तब जब ज़्यादातर दर्शक आजकल OTT पर ही कंटेंट देखना पसंद करते हैं। ये फैसला सिर्फ उनके सिनेमा के प्रति प्यार को नहीं दिखाता, बल्कि थिएटर के प्रति उनके भरोसे और हिम्मत की भी मिसाल है। आज फिल्म को जो भी कामयाबी मिल रही है, उसमें सबसे बड़ा योगदान आमिर का ही है, जिन्होंने लोगों को दोबारा थिएटर तक खींच लाने का काम किया।
थिएटर्स से OTT की ओर बढ़ते दर्शकों की वजह से मल्टीप्लेज एग्जीबिटर्स को पिछले कुछ वक्त में काफी नुकसान झेलना पड़ा था। ऐसे में जब आमिर खान ने सितारे ज़मीन पर को सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का फैसला लिया और OTT पर कभी न लाने का एलान किया, तो इससे थिएटर मालिकों में नई उम्मीद जगी। उनके इस फैसले की सराहना करते हुए मल्टीप्लेज एग्जीबिटर्स ने आमिर खान को सम्मानित किया और उनके लिए एक खास पार्टी भी रखी। MAI के प्रेसिडेंट कमल गिआनचंदानी कहते हैं, “‘सितारे ज़मीन पर’ ने एक बार फिर साबित किया है कि आमिर सर का दर्शकों से गहरा जुड़ाव है और वो बड़े पर्दे पर अटूट विश्वास रखते हैं। उनकी विरासत सिर्फ बॉक्स ऑफिस की सफलता से नहीं, बल्कि उनकी कहानियों के असर से बनी है। पूरी एग्ज़िबिशन कम्युनिटी उनके विज़न और भारतीय थिएटर्स के लिए उनके लगातार समर्थन को सलाम करती है।”
सिनेपोलिस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर देवांग संपत कहते हैं, “जब पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री बदलाव के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में आमिर खान जी का बड़े पर्दे पर सिनेमा दिखाने का पक्का इरादा वाकई बहुत प्रेरणादायक है। ‘सितारे ज़मीन पर’ को सिर्फ़ थिएटर में रिलीज़ करने का उनका फैसला ये दिखाता है कि साथ बैठकर फिल्म देखने का मज़ा कुछ और ही होता है। सिनेपोलिस में हमें बहुत खुशी है कि हम ऐसे इंसान को सम्मान दे रहे हैं जो सिनेमा को उसकी असली शक्ल में आगे बढ़ा रहे हैं-एक साथ मिलकर देखने वाला सिनेमा, जैसा पहले हुआ करता था। आमिर खान का ये हिम्मती कदम हमारे इस भरोसे को और मजबूत करता है कि असली सिनेमा थिएटर में ही है, और हम पूरे गर्व के साथ उनके साथ हैं इस जश्न में।”
शशांक रायजादा, मैनेजिंग डायरेक्टर, डिलाइट सिनेमा, दिल्ली ने कहा, “आमिर खान का थिएटर में फिल्म दिखाने को लेकर अडिग विश्वास और दमदार सिनेमा को समर्थन देना वाकई प्रेरणादायक है। सितारे ज़मीन पर सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं है, बल्कि ये एक शानदार उदाहरण है कि मजबूत कहानी कहने वाली फिल्में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में कैसे कामयाब हो सकती हैं। हम आमिर खान की उस सोच की तारीफ करते हैं जो हमेशा नए रास्ते बनाती है, और उनका शुक्रिया अदा करते हैं कि वो आज भी भारतीय थिएटर्स पर भरोसा जताते हैं।” आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘द अनटोल्ड केरला स्टोरी’, विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से है प्रेरित
Next Article SBI फाउंडेशन ने ऑडिट रिपोर्ट साझा करने से इनकार किया, RTI से बाहर होने का दावा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026
सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 16, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?