सिलीगुड़ी। 2 जून 2019 को सुबह 10 बजे से तेरापंथ भवन में संस्कार निर्माण शिविर उतर बंगाल, बिहार नेपाल स्तरीय 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा जी के पावन सान्निध्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नवकार महामंत्र के साथ किया गया। मंगलाचरण महिला मंडल के द्वारा सामूहिक गीतिका के साथ किया गया, श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन उतर बंगाल प्रभारी श्री बजरंग जी सेठीया द्वारा किया गया। स्वागत भाषण सभा के अध्यक्ष श्री हेमंत जी कोठारी ने दिया। शिविर के राष्ट्रीय संयोजक श्री कन्यालाल जी बोथरा ने अपने विचार रखे। सभा के द्वारा गीत का संगान शिविर के संयोजक श्री कमल जी चोरडिया, श्री दीपक जी म्हणोत,श्री नरेन्द्र जी सिंघी, श्री अशोक जी पुगलिया, तेयुप अध्यक्ष श्री पंकज जी सेठिया ने किया। समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा जी ने इस विषय पर अपने सारगर्भित विचार रखे। उद्धघाटन सत्र में समाज के काफी श्रावको की उपस्थिति थी,कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के उपाध्यक्ष श्री मदन जी संचेती ने कुशलतापूर्वक किया। शिविर में कुल 60 बच्चों की भागीदारी थी शिविर 6 जून तक तेरापंथ में चलेगा। जानेमाने मोटिटेटर श्री विक्रम जी सेठीया भी दिनाक 5 जून को इस शिविर में अपनी क्लासेस रखेगे। उस दिन कोई भी बालक भाग ले सकते हैं, नेपाल से वैभव नाहटा भी आ रहे हैं, कार्यक्रम बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक रहेगा। स्थानीय स्तर से श्रीमती शीमा जी बैद,श्री मुकेश जी बैद ने भी अलग अलग टॉपिक पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं श्री महाबीर जी सिरोहिया द्वारा योगा क्लास में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
यह जानकारी पत्रकार शशीकला बैद (अहिंसा क्रांति सिलीगुड़ी) ने दी।
सिलिगुड़ी में पांच दिवसीय बंगाल, बिहार, नेपाल स्तरीय संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन

