मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आयोजित “गुरुशरणम यात्रा” (कृतज्ञ अणुव्रत परिवार मुंबई) त्रीदिवशिय यात्रा होगी। साध्वीश्री अणिमाश्रीजी, मंगल प्रज्ञाजी के सान्निध्य में आज दिनांक २ जून को तेरापंथ भवन ठाणे में यात्रा बैनर का अनावरण यात्रा प्रायोजक विजयसिंग जी संचेती बेलापुर व अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश चौधरी,सभा अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड, कार्याध्यक्ष रोशन मेहता, मंत्री चेतन कोठारी, यात्रा संयोजक रमेश धोका, सभा मंत्री विजय पटवारी, कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, गणपत डागलिया द्वारा किया गया।
ठाणे महानगर म्यूनिसिपल कोरपोरेशन की महापोर श्रीमती मीनाक्षी जी शिंदे को अणुव्रत आचार संहिता ११ नियम का कार्ड भेंट कर अणुव्रत व नशा मुक्ति के बारे में रमेशजी चौधरी ने जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में सोहनलाल कोठारी, विकाश आच्छा, विमल गादिया, मनोहर कच्छारा, लक्ष्मीलाल सिंघवी, नरेश बाफ़ना, नवरतन गोखरू, नवरतन दुग्गड,देवीलाल श्री श्री माल, जितेंद्र बरलोटा, सुरेश बाफ़ना आदि उपस्तिथ थे । यह यात्रा दिनांक 27 जुलाई से ३० जुलाई को होगी।
मुंबई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री जी बडाला, रेखा बाफ़ना, श्रीमती धारीवाल की भी उपस्तिथि रही। यह जानकारी अणुव्रत समिति मुंबई मंत्री चेतन कोठारी ने दी ।
अणुव्रत समिति के गुरुशरणम यात्रा बैनर का अनावरण

