By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सिद्धू के बचाव में पाक पीएम इमरान, फिर अलापा कश्मीर राग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सिद्धू के बचाव में पाक पीएम इमरान, फिर अलापा कश्मीर राग

Last updated: August 21, 2018 4:49 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद.   पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने शपथग्रहण समारोह में आने के लिए मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू का शुक्रिया अदा किया। इमरान ने अपने ट्वीट में कहा कि जो भी मेरे शपथग्रहण में आने के लिए सिद्धू की बुराई कर रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति की कोशिशों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना शांति के हमारे लोग आगे नहीं बढ़ सकते। एक और ट्वीट में इमरान ने कहा कि दोनों देशों को आगे बढ़ने के लिए कश्मीर समेत अपने सभी विवाद निपटाने होंगे।
पंजाब से कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को ही इमरान के शपथग्रहण में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। वहां आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को गले लगाने के बाद भारत में उनकी काफी आलोचना हुई थी। सिद्धू ने अपने दौरे में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की जीत को दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति प्रक्रिया के लिए अच्छा बताया था। उन्होंने कहा था कि वे पाकिस्तानियों के लिए प्यार और दुआओं का संदेश लेकर आए हैं।
मोदी से की इमरान खान से मिलने की अपील: कश्मीर में एक महीने पहले आतंकियों द्वारा अगवा कर मारे गए राइफलमैन औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है वे इमरान खान से मुलाकात करें। उन्होंने कहा, “पड़ोसियों के बीच ऐसी समझ होनी चाहिए कि दोनों तरफ से कोई भी नहीं मारा जाएगा और दोनों ही साथ विकास करें। सिद्धू साब वहां पाक आर्मी चीफ से मिले। मुझे लगता है कि उन्हें (पाक आर्मी चीफ) भी हमसे मिलना चाहिए। मैं इमरान खान से कहना चाहूंगा कि अगर वो एक कदम हमारी तरफ बढ़ाएंगे तो हम उनकी तरफ 100 कदम बढ़ाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जीवन विज्ञान अकादमी टीम ने किया ठाणे दौरा एवं मुनिश्री का दर्शन
Next Article चीन की ‘बेल्ट-रोड’ परियोजना को झटका, मलयेशिया ने अपने कदम वापस खींचे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?