शिशोदा। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, आदर्श गाँव शिशोदा एवं तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में की गई। इस अवसर पर समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
सभा अध्यक्ष राजेश बी. धाकड़ ने श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, शिशोदा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि मंत्री पद पर महावीर एस. धाकड़, कोषाध्यक्ष पद पर ख्यालीलाल एन. धाकड़, उपाध्यक्ष पद पर सुरेश बी. धाकड़ एवं किशन यू. धाकड़, सहमंत्री पद पर मोहनलाल एच. धाकड़ एवं संजय आई. धाकड़, संगठन मंत्री पद पर दिनेश एस. धाकड़ तथा हेमंत हीरालाल धाकड़ को सभा का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।
इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोजकुमार धाकड़ ने परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि मंत्री पद पर महेश धाकड़, कोषाध्यक्ष पद पर अमृत धाकड़, उपाध्यक्ष पद पर महावीर धाकड़ एवं निलेश धाकड़, सहमंत्री पद पर दर्शन धाकड़ एवं कमलेश धाकड़, संगठन मंत्री पद पर शैलेश धाकड़ तथा विकास एफ. धाकड़ को निवर्तमान अध्यक्ष (IPP) का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम सेवा, संगठन और संस्कार के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं वरिष्ठजनों ने दोनों नवगठित कार्यकारिणियों का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समर्पण, सेवा एवं संगठन भावना के साथ कार्य करते हुए समाज एवं धर्मसंघ की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनके सफल, ऊर्जावान एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, आदर्श गाँव शिशोदा एवं तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा की नवीन कार्यकारिणी घोषित

