मुंबई। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती चारित्रआत्माओं का मुंबई के विभिन्न उपनगरों में जुलाई माह के दौरान चातुर्मासिक मंगल प्रवेश संपन्न होंगे।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने पूज्य गुरुदेव के प्रति अत्यंत कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि लाडनूं (राजस्थान) में मनाए जा रहे ‘योगक्षेम वर्ष’ में भी गुरुदेव की असीम अनुकम्पा से मुंबई के विभिन्न उपनगरों को 6 चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो संपूर्ण मुंबई समाज के लिए गुरु-कृपा का विशेष उपहार है।
चातुर्मासिक प्रवेश का कार्यक्रम:
तेरापंथी सभा, मुंबई के मंत्री श्री गौतम डांगी ने जानकारी देते हुए कहा कि परम पूज्य गुरुदेव की आज्ञा से चातुर्मासिक मंगल प्रवेश इस प्रकार होंगे:
12 जुलाई, चेंबूर — साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ठाणा-6,
15 जुलाई, कालबादेवी — शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ठाणा-5,
19 जुलाई, ठाणे — मुनिश्री कुलदीपकुमारजी एवं मुनिश्री मुकुलकुमारजी,
19 जुलाई, कांदिवली — शासनश्री साध्वीश्री विद्यावतीजी (द्वितीय) ठाणा-5,
19 जुलाई, विलेपार्ले — साध्वीश्री राकेशकुमारीजी ठाणा-4 एवं
23 जुलाई, वाशी — शासनश्री साध्वीश्री शिवमालाजी ठाणा-3
तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
मुंबई में आयोजित होने वाले इन सभी प्रवेश कार्यक्रमों को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। स्थानीय संघीय संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
समस्त समाज से निवेदन
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई सहित समस्त उपनगरीय तेरापंथी सभाओं, तेरापंथ महिला मण्डल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति एवं तमाम संघीय संस्थाओं ने समस्त तेरापंथ समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे सपरिवार इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सभी चारित्रआत्माओं के चातुर्मासिक प्रवेश को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। यह जानकारी मुंबई सभा के कोषाध्यक्ष रिंकू बाफना ने दी।

