सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केन्द्र सरकार से दिया इस्तीफा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केन्द्र सरकार से दिया इस्तीफा

Last updated: November 11, 2019 9:33 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पार्टी के मोदी सरकार में मंत्री अरविंद सांवत ने सोमवार को मंत्री पद से इस्तीफ दे दिया है। आपको बता दें कि भाजपा ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर कहा कि वह राज्य में अकेले सरकार नहीं बना सकती। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है। ऐसे में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने मौका देखते हुए शिवसेना को समर्थन देने पर अपनी शर्त रख दी है। एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि हमारे समर्थन के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को पहले केंद्रीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होना होगा। अब सबकी नजर शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस पर टिकी हुई है। सरकार गठन का न्योता मिलने के बाद शिवसेना नेता एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर सकते हैं।

केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने ट्वीट करके कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर एक फॉर्मुला तय हुआ था, दोनों की उस पर सहमति हुई थी। उस फॉर्मुले को नकार कर शिवसेना को झूठा ठहराकर महाराष्ट्र के स्वाभिमान पर कलंक लगाने की कोशिश की गई है। शिवसेना का पक्ष सच्चाई है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली में क्यों रहें? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस संबंध में आज सुबह 11 बजे मैं दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा हूं।

अब, एक पक्ष का खंडन करना शिवसेना के लिए एक गंभीर खतरा है। भाजपा ने झूठ की खोज में महाराष्ट्र में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शिवसेना का पक्ष सच्चाई है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली में क्यों रहूं? और इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस संबंध में आज सुबह, 8.30 बजे मैं दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा हूं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो गया है और भाजपा-शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर गतिरोध जारी है। इसी बीच खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर महाराष्ट्र कांग्रेस के 34 विधायकों को पार्टी शासित राजस्थान भेज दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- हमें कांग्रेस विधायकों को राजस्थान लाना पड़ा है, क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त का खतरा था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को अनुसार भाजपा के पास 105 विधायक हैं और उसका दावा है कि उसे कुछ निर्दलीय तथा छोटी पार्टियों के विधायकों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि 288 सीटों वाली विधानसभा में क्या वह बहुमत के 145 के आंकड़े पर पहुंच सकती है या नहीं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 105 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि शिवसेना को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई। दोनों को मिलाकर 161 सीटें हैं जो जरूरी बहुमत के आंकड़े 145 से बहुत ज्यादा हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींतचान की वजह से अब तक सरकार का गठन नहीं हो सका। हालांकि अब बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह राज्य में अकेले सरकार नहीं बना सकती और शिवसेना उसका साथ नहीं दे रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रास्ते की परवाह करूँगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी:संजय राउत
Next Article यूएन में राजदूत रहीं निकी हेली का खुलासा- दो मंत्रियों ने मुझे ट्रम्प को अनसुना करने के लिए कहा था
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?