By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शाहरुख़ खान के बेमिसाल 33 साल: पद्मश्री से लेकर पार्दो आला कारिएरा तक, हर महाद्वीप पर गूंजा SRK का नाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

शाहरुख़ खान के बेमिसाल 33 साल: पद्मश्री से लेकर पार्दो आला कारिएरा तक, हर महाद्वीप पर गूंजा SRK का नाम

Last updated: June 26, 2025 11:01 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

ग्लोबल आइकन शाहरुख खान, जिनका नाम दुनिया भर के लोगों के दिलों में बसा है, उन्होंने आज से 33 साल पहले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक उन्होंने इसे ऐसे राज किया है जैसे कोई और नहीं कर पाया। उनकी दिलकश अदाएं, दमदार परफॉर्मेंस और जमीन से जुड़ी शख्सियत ने उन्हें इंडियन सिनेमा का इंटरनेशनल चेहरा बना दिया है। शाहरुख खान का जलवा सिर्फ परदे तक नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी दिखता है। उनके नेक कामों ने सरहदों के पार भी कई लोगों की ज़िंदगी छू ली है। लेकिन जो बात उन्हें सबसे खास बनाती है, वो ये है कि उन्हें दुनिया के सातों महाद्वीपों में सम्मान और अवॉर्ड मिल चुके हैं और आपको बता दें कि ऐसा करने वाले वो अकेले एक्टर हैं। बॉलीवुड के बादशाह के 33 शानदार साल पूरे होने पर, आज हम उनकी उस कमाल की यात्रा को याद कर रहे हैं जिसने उन्हें हर दिल अज़ीज़ बना दिया। दुनियाभर से मिले सम्मान इस बात का सबूत हैं कि शाहरुख खान की मोहब्बत और पहचान सरहदों में बंधी नहीं है बल्कि वो सच में ग्लोबल आइकन हैं।

एशिया – पद्मश्री
2005 में शाहरुख खान को भारत सरकार ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्मश्री से नवाज़ा था। ये सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान और ग्लोबल एंटरटेनमेंट पर उनके असर के लिए दिया गया था।

यूरोप – पार्दो आला कारिएरा
शाहरुख खान को उनके शानदार फिल्मी सफर के लिए लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में ‘पार्दो आला कारिएरा’ (Pardo alla Carriera) सम्मान से नवाज़ा गया। 2010 में वह बर्लिन टाउन हॉल के गेस्टबुक पर साइन करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने। इसके अलावा उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ भी मिला, जो उन्होंने अपनी ‘मीर फाउंडेशन’ के ज़रिए किए गए मानवीय कार्यों के लिए हासिल किया। लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में उन्हें ‘ग्लोबल डाइवर्सिटी अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया।

नॉर्थ अमेरिका – क्रिस्टल अवॉर्ड
2011 में शाहरुख खान ने टोरंटो के आइकॉनिक रोजर्स सेंटर में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स में शिरकत की, जहां उन्हें ‘माई नेम इज़ खान’ में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म में निभाया गया उनका किरदार दुनियाभर में सराहा गया और उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर जबरदस्त तारीफें भी मिलीं।

ऑस्ट्रेलिया – ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट
शाहरुख खान ने इतिहास रच दिया जब वो ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ लेटर्स पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने। ये सम्मान उन्हें मीर फाउंडेशन के ज़रिए किए गए उनके बेहतरीन समाजसेवा के कामों के लिए दिया गया। उनका फाउंडेशन ज़रूरतमंद बच्चों की मदद करता है, महिलाओं को सशक्त बनाता है और एसिड अटैक सर्वाइवर्स को सहारा देता है।

अफ्रीका – UNESCO का पिरामिड कॉन मार्नी
2011 में शाहरुख खान को अफ्रीका में UNESCO का प्रतिष्ठित पिरामिड कोन मार्नी अवॉर्ड मिला। वो दुनिया के उन गिने-चुने कलाकारों में से एक हैं जिन्हें मानवता की भलाई के लिए ये सम्मान मिला। ये अवॉर्ड उन्हें बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सुधार के लिए किए गए लंबे समय से चले आ रहे उनके प्रयासों के लिए दिया गया।

साउथ अमेरिका – ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड
2014 में शाहरुख खान को ब्रिटिश संसद की ओर से ग्लोबल डाइवर्सिटी अवॉर्ड से नवाजा गया। ये सम्मान लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्टेट रूम में स्पीकर जॉन बर्को ने उन्हें दिया। ये अवॉर्ड दुनिया भर के सिनेमा और सांस्कृतिक एकता में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया था।

दूसरी उपलब्धियां
शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि उनका असर दुनियाभर में महसूस किया जाता है। अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी ने उन्हें दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया, जो उनके स्टारडम के साथ-साथ समाज और संस्कृति पर उनके असर को भी मान्यता देता है।
फ्रांस की सरकार ने भी शाहरुख को अपने दो सबसे बड़े सम्मान दिए हैं, साल 2007 में ‘ऑर्ड्रे दे आर्त ए दे लेत्र’ (Ordre des Arts et des Lettres) से नवाजा गया, जो कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए था। इसके बाद 2014 में उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ (Légion d’honneur) मिला, जो सच में किसी भी भारतीय कलाकार के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
शाहरुख खान की ये तमाम कामयाबियां ये दिखाती हैं कि वो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच, एक इंस्पिरेशन हैं। फिल्मों से लेकर समाजसेवा तक और अपनी सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाने तक, वो हर जगह मिसाल बन चुके हैं। दुनिया के सातों महाद्वीपों में मिल रहे सम्मान इस बात का सबूत हैं कि उनका नाम सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं है। वो हर मुल्क, हर बोली, हर दिल से जुड़ जाते हैं। उनका काम, उनका अंदाज़ और लोगों के लिए उनका प्यार ही उन्हें सबसे खास बनाता है। और सबसे बड़ी बात, शाहरुख का ये सफर अब भी जारी है… अभी बहुत कुछ बाकी है “किंग खान” की कहानी में।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article द ट्रेटर्स की वापसी तय, प्राइम वीडियो ने किया दूसरे सीज़न का ऐलान
Next Article ‘राहु केतु’ की शूटिंग के बीच मनाली की वादियों में खोए पुलकित सम्राट, पहाड़ों में बिताए पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026
सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 16, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?