सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 893 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में यस बैंक के शेयर 74% गिरे, एसबीआई 6% लुढ़का
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

893 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में यस बैंक के शेयर 74% गिरे, एसबीआई 6% लुढ़का

Last updated: March 6, 2020 9:36 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई. कोरोनावायरस और यस बैंक संकट से घबराए निवेशकों ने शुक्रवार को भारी संख्या में शेयर बेंचे। इससे सेंसेक्स 893.99 अंक नीचे गिरकर 37,576.62 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 289.45 अंक नीचे गिरकर 11,000 के नीचे पहुंच गया। निफ्टी10,979.55 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई पर यस बैंक के शेयर 56% और निफ्टी पर 74% नीचे गिरे। बीएसई पर टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। केवल बजाज ऑटो, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1459 अंक नीचे गिरा
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1459 प्वाइंट लुढ़क कर 37,011.09 पर आ गया। निफ्टी भी 442 अंक गिरकर 10,827.40 अंकों पर पहुंच गया। एनएसई पर यस बैंक के शेयर 76% तक नीचे गिर गए। एसबीआई के शेयर में 12% की गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को ऐसी रिपोर्ट आई थी कि यस बैंक को बचाने के लिए सरकार एसबीआई को आगे कर सकती है, इस कारण एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

बाजार में आई गिरावट के चार प्रमुख कारण

  • कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख के पास पहुंचने वाली और 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • यस बैंक पिछले काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। आरबीआई ने बैंक में लेनदेन पर 50,000 रुपए तक की सीमा तय की, इसके बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई।
  • विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं। पिछले 14 कारोबारी सत्रों में एफआईआई भारतीय बाजार से 18,343 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं।
  • वैश्विक बाजारों के गिरने का दबाव भी बाजार पर है। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.58% और नैस्डैक 3.10% नीचे है। निक्केई 2.94% और ऑस्ट्रेलियाई बाजार 2.44% नीचे है।

सेंसेक्स में बैंकिंग शेयरों का बुरा हाल 

बैंक बंद भाव  गिरावट
यस बैंक 16.20  56.04%
आईडीबीआई 27.15  9.20%
एसबीआई 270.45  6.19%
पीएनबी 42.30  5.79%
इंड्सइंड बैंक 1014.30 5.62%
आईसीआईसी बैंक  486.25  3.67%
बैंक ऑफ बड़ौदा  71.80 2.51%
एचडीएफसी बैंक  1134.85  1.46%

विदेशी बाजारों का हाल

इंडेक्स/देश गिरावट
नैस्डेक (अमेरिका) 3.10%
एफटीएसई (लंदन) 1.62%
सीएसी (फ्रांस) 1.90%
निक्केई (जापान) 2.86%
हेंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 2.15%
शंघाई कंपोजिट (चीन) 0.98%

क्रूड ऑयल 4.30% नीचे गिरा, डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे नीचे 
वित्तीय बाजारों की खराब हालत का असर रुपए और क्रूड ऑयल पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे गिरकर 73.79 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया एक बार गिरकर 74.08 रुपए तक पहुंच गया था। क्रूड ऑयल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 4.30% की गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 48.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों में गिरावट से सोना 773 रुपए, चांदी 192 रुपए उछली
दुनिया भर में शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ा। दिल्ली में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम बढ़कर 45,343 रुपए पर पहुंच गई। चांदी की कीमत प्रति किलो 192 रुपए बढ़कर 48,180 रुपए पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 44,570 रुपए पर थी जबकि चांदी की कीमत 47,988 प्रति किलो थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article साहित्य सृजन सम्मान से नवाजे गए ‘चूम लो आसमान’ के लेखक महेश कुमार
Next Article महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल का WOMEN’S ON WHEELS का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?