इस हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर पुरानी यादों में खोई नजर आईं। उन्होंने अपनी मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के मशहूर किरदार को फिल्म ‘नगीना’ से रीक्रिएट कर उन्हें खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें वह श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक में नजर आ रही हैं।
इस खास रीक्रिएशन में ओरी ने ऋषि कपूर का लुक अपनाया, तो जाह्नवी के दोस्त वैष्णव प्रवीण अमरीश पुरी के किरदार में नजर आए। जाह्नवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैलोवीन! 👻 मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को रीक्रिएट करना ही था।” उन्होंने आगे लिखा, “और मां, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक भला कौन हो सकता है!”
गौरतलब है कि जाह्नवी का यह अंदाज सिर्फ हैलोवीन सेलिब्रेशन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें अपनी मां श्रीदेवी के प्रति उनका प्यार और पुरानी यादें भी झलक रही हैं। इस मजेदार और खूबसूरत रीक्रिएशन के जरिए जाह्नवी ने श्रीदेवी की यादगार सिनेमाई विरासत को एक बार फिर ताजा कर दिया है।
https://www.instagram.com/p/DfKNFRdE5k2/?vrfl=MWozZGlzYzYycjJ2dQ==
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!

