सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026

Last updated: November 1, 2026 1:21 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • नवकार महामंत्र, दीप प्रज्वलन और संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों के साथ जीतो दिवाली उत्सव 2026 अहमदाबाद के मेट्रो मेलोडी ने बांधा समां

बेंगलुरु । जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ चैप्टर की ओर से पैलेस ग्राउंड्स स्थित प्रिंसेस श्राइन, गेट नंबर 9 में जीतो दिवाली उत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के पावन उच्चारण से हुआ। इसके बाद अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का मंगलारंभ किया। इस भव्य उत्सव के प्रायोजक महेन्द्र कुमार कापुरचन्द जियानी परिवार, एम.के. सिल्क साड़ीज़ ग्रुप एवं कुन्दनमल सुरेश कुमार मुकेश कुमार गन्ना परिवार, एस.के. ग्रुप थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अहमदाबाद से आए मेट्रो मेलोडी द्वारा प्रस्तुत संगीतमय प्रस्तुति रही, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।
समारोह में जीतो एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी, प्रेसिडेंट हिमांशु शाह, उपाध्यक्ष प्रमोद चोरड़िया एवं श्री महावीर लुणावत, महामंत्री हेमंत एन. शाह, मंत्री विनोद पोखरना एवं सुजीत विजय भाटेवारा, कोषाध्यक्ष सी.ए. विजय जैन, सह-कोषाध्यक्ष संजीव छाजेड़, श्रमण आरोग्यम चेयरमैन जसवंत मुणोत, प्रेसिडेंट आसित शाह, वाइस प्रेसिडेंट रमेशचंद बोहरा, श्रमण आरोग्यम महामंत्री भेरूमल भंडारी, जेएटीएफ वाइस प्रेसिडेंट अशोक नागोरी, एपेक्स निदेशक विमल कटारिया एवं महावीर मेहता, एपेक्स के पूर्व चेयरमैन गणपत चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नवनियुक्त केकेजी जोन चेयरमैन विमल कटारिया, जोन महामंत्री प्रीतेश जैन, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन इचल, मंत्री अनिल जैन एवं चंद्रकांत कटारिया, कोषाध्यक्ष विकास गुलेच्छा और सह कोषाध्यक्ष मदन मुणोत की विशेष उपस्थिति रही। विभिन्न चैप्टरों से हुबली चैप्टर के चेयरमैन महावीर गुगलिया, बेल्लारी चैप्टर के चेयरमैन विनोद देलढ़िया और दावणगेरे चैप्टर के चेयरमैन विजय बागरेचा ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह में जीतो बेंगलुरु के पूर्व चेयरमैन तेजराज गुलेच्छा, राजेन्द्र गांधी, पारस भंडारी, श्रीपाल खींवसरा, दिनेश बोहरा, इन्द्रचंद बोहरा, रणजीत सोलंकी, विमल कटारिया एवं पूर्व एपेक्स निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बेंगलुरु साउथ के नवनिर्वाचित चेयरमैन महेन्द्र जियानी एवं नॉर्थ चेयरमैन सुरेश गन्ना भी समारोह में सम्मिलित हुए। दोनों चैप्टर के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रमित बाफना एवं कोमल भंडारी भी उपस्थित रहे। महिला नेतृत्व की ओर से साउथ लेडीज विंग की चेयरपर्सन नीलम सांड एवं नॉर्थ लेडीज विंग की चेयरपर्सन मीना बडेरा तथा युवा नेतृत्व में साउथ यूथ विंग के चेयरमैन ऋषभ सिंघवी एवं नॉर्थ यूथ विंग के चेयरमैन दीपेश कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बेंगलुरु साउथ एवं नॉर्थ के निदेशक मंडल एवं प्रबंध समिति के सदस्य, लेडीज विंग एवं यूथ विंग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बेंगलुरु साउथ से संयोजक सफल सकारिया एवं सह-संयोजक मनीष गुलेच्छा थे, जबकि बेंगलुरु नॉर्थ से सुभाष खींवसरा एवं पंकज जैन थे। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से सपरिवार भव्य ‘दीपावली स्नेह मिलन’ समारोह का भी आयोजन किया गया। समारोह में दोनों चैप्टर के संरक्षक, मुख्य संरक्षक (सीपी मेंबर्स), पदाधिकारी एवं सदस्य अपने परिवारों के साथ सम्मिलित हुए। सभी ने आपसी सौहार्द, आत्मीयता और एकजुटता का परिचय देते हुए दीपावली उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया तथा समाज एवं संस्था की प्रगति से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए। सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए विविध सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे समारोह का माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा। सपरिवार सहभागिता, आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दीपावली स्नेह मिलन को यादगार बना दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
Next Article हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026
नए कलाकारों को मिला बड़ा मंच! सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट की हिंदी वेब सीरीज़ ‘मुखौटा’ जल्द होगी रिलीज़
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?