मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के निर्देशन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मण्डल मुंबई महिला सशक्तिकरण रैली WOMEN’S ON WHEELS के आयोजन की जोर शोर से तैयारी में जुट गई है। लगभग 30 उपनगरों में बाइक रैली द्वारा महिला सशक्तिकरण सेलिब्रेशन का आगाज किया जायेगा। जिसमें कन्यामण्डल भी शामिल है। रैली में प्रशासनिक अधिकारी , पुलिस अधिकारी तथा विशेष गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
मुंबई अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा, मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा व उनकी टीम व सभी संयोजिका बहिने इस कार्यक्रम की विशेष सफलता में अपना पूरा योगदान दे रही है। इस रैली को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की पूरी संभावना है। उसके पश्चात कांदिवली तेरापंथ भवन में दोपहर 1.30 प्रबुद्ध महिला सम्मान प्रेरणा पुरस्कार समारोह रखा गया है।जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरूणाजी बोहरा एव विशिष्ट अतिथि मैराथनर श्रीमती सीमाजी वर्मा कार्यक्रम की शान है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के प्रधान ट्र्स्टी श्रीमती शांतादेवी पुगलिया, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला जी चण्डालिया, भारतीजी सेठिया, जयश्रीजी बड़ाला, कांताजी डूंगरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कांदिवली महिलामण्डल प्रेरणा सम्मान के कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हैं।
महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल का WOMEN’S ON WHEELS का आयोजन

