By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सी पी राधाकृणन उप राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सी पी राधाकृणन उप राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित

Last updated: September 10, 2025 11:50 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन देश के नये उप राष्ट्रपति चुने गये हैं। श्री राधाकृष्ण ने उप राष्ट्रपति के पद के चुनाव के लिए मंगलवार को संसद भवन में हुए मतदान में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 152 मतों से हराया।
निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने मतगणना के बाद श्री राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि कुल 781 मतों में से 767 मत पड़े जिनमें से श्री राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के आधार पर 452 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 मत मिले। उन्होंने कहा कि 15 मत अवैध घोषित किये गये। श्री मोदी ने बताया कि चुनाव में 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ था और पांच बजे संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना छह बजे शुरू हुई। पहले मतों की वैधता की जांच की गयी जिसमें 15 मत अवैध पाये गये इनमें एक सांसद द्वारा डाक से भेजा गया एक मत भी शामिल है। उप राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं। इस चुनाव में निर्वाचक मंडल के सदस्यों की कुल संख्या 781 थी जिनमें लोकसभा के 442 और राज्यसभा के 239 सदस्य हैं। जीत के लिए प्रथम वरीयता के 377 मतों की जरूरत थी। श्री राधाकृणन को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले जो दोनों सदनों में राजग सदस्यों की कुल संख्या से अधिक हैं। बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति तथा शिरोमणि अकाली दल ने पहले ही मतदान में शामिल नहीं होने की घोषणा कर दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोतवाली थाना के चौकी इंचार्ज पर भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Next Article सी पी राधाकृष्णन के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में मिलेगी मदद: मुर्मु

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि
national
August 17, 2026
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
social
August 17, 2026
कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?