अभिनेत्री संदीपा धर ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भारत की चर्चित साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक ‘असुर’ के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। इसी बीच संदीपा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर अपनी नई जर्नी की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
संदीपा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ‘असुर 3’ का क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है, जिससे शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि होती है। इसके अलावा उन्होंने अपनी तैयारी और सीन की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो सीरीज की दिलचस्प और गहरी दुनिया की ओर इशारा करती हैं।
संदीपा ने इन तस्वीरों के साथ कुछ रहस्यमयी और उत्साह बढ़ाने वाले कैप्शन भी लिखे हैं, जैसे “यह जबरदस्त होने वाला है”, “नई शुरुआत” और “तूफान से पहले की शांति।” संदीपा के इन कैप्शंस ने फिलहाल फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। इसी के साथ उनके इन पोस्ट्स ने दर्शकों के बीच उनकी भूमिका और सीरीज में आने वाले ट्विस्ट को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
‘असुर सीजन 3’ में एक बार फिर दर्शकों के पसंदीदा कलाकार अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी इस सीजन की शानदार स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएट की गई यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है।
फिलहाल संदीपा के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ‘असुर’ की दुनिया में उनकी एंट्री ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। शूटिंग शुरू होने और पूरी कास्ट के एक साथ आने के साथ ही तीसरा सीजन रहस्य, रोमांच, सस्पेंस और अप्रत्याशित खुलासों से भरपूर होने की उम्मीद है।
जैसे-जैसे ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग आगे बढ़ रही है, फैंस सेट से सामने आने वाली नई झलकियों और अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतज़ार इसलिए भी है कि तीसरा सीजन कहानी और रोमांच के स्तर को पहले से कहीं ज्यादा ऊपर ले जाने का वादा कर चुकी है।
https://www.instagram.com/p/Dc-VgN-l19t/?img_index=1&stkn=MTVraGF1dm1zc2JvdQ==

