मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउण्डेशन एवं तेरापंथ सभा के निर्देशन, शासन श्री साध्वी कंचनप्रभा जी, शासन श्री साध्वी मंजूरेखा जी आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में तपस्वी बहिन श्रीमती मनोहर देवी डागलिया धर्मपत्नी श्री गणपतलाल डागलिया के कंठीतप की अनुमोदना में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए शासन श्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा-भगवान् महावीर की वाणी है कि प्रज्ञा सम्पन्न मेधावी व्यक्ति ही तपस्या कर सकता है। तपस्या जीवन का वरदान है। तपस्वी तपस्या से इन्द्रिय तथा मन पर विजय प्राप्त करता हुआ परमानन्द की अनुभूति करता है। अभी चातुर्मास का समय चल रहा है जिसमें सहज ही तपस्या के प्रति अनुराग उत्पन्न हो जाता है।
शासन श्री साध्वी मंजूरेखा जी ने कहा—दौड़ती जिन्दगी में उपभोक्तावादी संस्कृति में असंयम प्रधान जीवन शैली में हर व्यक्ति के लिए भटकाव है। इन्सान स्वयं के अस्तित्व से अनभिज्ञ सा है। ऐसे माहौल में भी श्रीमती मनोहरी देवी ने कंठीतप करके कीर्तिमान स्थापित किया है।
डागलिया परिवार और धाकड़ परिवार का मान बढ़ा रही हैं। युवक परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष गिरिश ने विचार रखे।उनके अभिनन्दन में दक्षिण मुंबई सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र, महिला मण्डल की अध्यक्षा लतिका डागलिया, पुत्र चिराग, पुत्री डिंपल, रेणुका, भाभी प्रिशा आदि ने अपनी मम्मी को ढेर-ढेर बधाइयाँ दीं। ट्रस्ट के अध्यक्ष कुन्दनमल जी धाकड़ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, ट्रस्ट के मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, मीडिया प्रभारी नीतेशधाकड़ उपस्थित थे।सभा के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने सुन्दर संयोजन किया यह जानकारी तेयुप के मीडिया प्रभारी दर्शन डागलिया ने दिया।
दक्षिण मुंबईः जीवन का वरदान है तपस्या, मनोहरदेवी डागलिया की तप अनुमोदना संपन्न

