By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रुक्मिणी वसंत ने दिखाए “कांतारा चैप्टर 1” के अनदेखे पल -कैसे बनीं कनकवती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

रुक्मिणी वसंत ने दिखाए “कांतारा चैप्टर 1” के अनदेखे पल -कैसे बनीं कनकवती

Last updated: October 28, 2025 5:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

रुक्मिणी वसंत ने अपने चाहने वालों को बिहाइन्ड द सीन्स झलक दिखाई है कि किस तरह उन्होंने कांतारा चैप्टर 1 में कनकवती का रूप रचा. “बीकमिंग कनकवती” नाम की तस्वीरों और वीडियो की इस शानदार सीरीज़ में वो तैयारी, जुनून और बारीकियों की झलक मिलती है, जिसने इस बहुचर्चित किरदार में जान डाली।
पोस्ट की शुरुआत होती है रुक्मिणी की पर्सनल नोटबुक से – एक हाथ से बना स्केच “इन पब्लिक अवतार” के नाम से, और पन्नों में दर्ज भावनाओं-खासियतों-भीतरी संसार पर लिखे नोट्स। ये देखकर साफ होता है कि कनकवती का जन्म कागज़ पर हुआ, स्क्रीन पर नहीं।
इसके बाद नज़र जाती है फिल्म के भव्य सेट पर, एक तस्वीर में रुक्मिणी सोने के गहनों में सजी, शाही बालकनी पर हल्की बारिश में मुस्कुरा रही हैं- कनकवती की शांत ताक़त जैसे फ्रेम में टँक गई हो। दूसरी तस्वीर में वो नीले रंग के परिधान में ‘पीस’ दिखाती हुई – ऑफ-स्क्रीन उनकी खिलखिलाती शरारत साफ झलकती है। एक कैंडिड फ्रेम में वो क्रू के साथ गहरे चर्चा में मग्न हैं, और वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी योद्धा वाली छवि – जिरहबख्तर पहने, खून से लथपथ फिर भी शान से मुस्कुराती – नर्मी और नुकीलापन एक ही फ्रेम में।
रुक्मिणी ने घुड़सवारी की ट्रेनिंग का वीडियो भी साझा किया, जिसमें कनकवती के “रानी + योद्धा” दोनों हावभाव व चाल ढाल पर उनकी पकड़ झलकती है। ये पोस्ट उस वक्त आया जब रुक्मिणी ने इंस्टाग्राम पर 30 लाख फ़ॉलोअर्स का मुकाम भी छू लिया – उनकी कला और सच्चाई के लिए बढ़ती कद्र का सबूत। साल की सबसे बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में कांतारा चैप्टर 1 शामिल है – और कनकवती के रूप में रुक्मिणी वसंत का अभिनय पहले ही यादगार प्रदर्शन के रूप में दर्ज होने लगा है – तैयारी, कलाकारी और रूह से जन्मा।
आगे रुक्मिणी को टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और एनटीआर नील जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी देखा जाएगा – जो उनकी “देखते रहो- यह रुक्मिणी रुकने वाली नहीं” वाली स्थिति को और मजबूत करता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘द ताज स्टोरी’ के डायलॉग प्रोमो में परेश रावल का विस्फोटक कोर्टरूम मोमेंट, खोई हुई धरोहर पर छेड़ी नई बहस!
Next Article सरकार ने अग्निवीरों के साथ किया धोखा : कांग्रेस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026
चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न
social
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?