ओरी की हालिया सोशल मीडिया रील ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ उनकी मजेदार बातचीत को लेकर खूब ध्यान खींचा है। ओरी ने रील शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन के साथ रोहित शेट्टी को टैग किया और लिखा, “प्रिय रोहित शेट्टी जी, फिजिकली और मेटाफ़रिकली, दोनों ही मायनों में नो पेन, नो गेन। “इसी के साथ उन्होंने हैशटैग के साथ खतरों के खिलाड़ी भी लिखा है, जिससे इस पूरे सोशल मीडिया मोमेंट का अंदाज साफ नजर आ गया है।
हालांकि ओरी की इस पोस्ट पर रोहित शेट्टी भी मजाकिया अंदाज में जवाब देने से पीछे नहीं रहे। अपने खास अंदाज में फिल्ममेकर-होस्ट ने कमेंट करते हुए लिखा है, “रुक टेलर भेजता हूं।” इसके साथ ही उन्होंने ओरी को याद दिलाया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ पूरा परिवार देखता है। फिलहाल रोहित का यह मजेदार जवाब देखते ही देखते इस सोशल मीडिया बातचीत का सबसे खास हिस्सा बन गया और फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। ओरी और रोहित शेट्टी की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। फैंस दोनों के इस मजेदार अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़े ऐसे मजेदार सोशल मीडिया मोमेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं और ओरी-रोहित की यह बातचीत भी उसी कड़ी में एक दिलचस्प उदाहरण बन गई है।
https://www.instagram.com/reel/Dd-3vYksXaX/?stkn=MXB4aGFnMzB3NnZycA==
रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक

