बस्ती। जिले के बरदहिया बाजार स्थित रमा एंड साफ्टदेव टेक्निकल डिग्री कालेज हेड ऑफिस पर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्टूडेंट्स और टीचर्स ने इसे बड़े ही उत्साहपूर्वक सेलीब्रेट किया। शिक्षक दिवस के मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा सभी शिक्षक को बधाई दिया गया।
बरदहिया बाजार, मेंहदावल रोड बस्ती में स्थित रमा एंड साफ्टदेव टेक्निकल डिग्री कालेज का संचालन लंबे समय से शुभम राव द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कंप्यूटर संबंधित विभिन्न कोर्स सिखाए जाते हैं। आज शिक्षक दिवस के मौके पर सभी टीचर्स एवं स्टूडेंट्स ने सेलीब्रेट किया। इस मौके पर शिक्षक शुभम सर, नीतू चौधरी, साक्षी चौधरी, करन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव सहित लगभग 40 स्टूडेंट्स मौजूद रहे। सभी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के बारे मे बताया गया और सही दिशा निर्देश दिया गया।
रमा एंड साफ्टदेव टेक्निकल डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया

