वाशी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में 17 से 23 सितंबर तक संपूर्ण भारत में आयोजित होने वाले रक्तदान महाअभियान (MBDD) का बैनर अनावरण। श्री भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन, वाशी में आज 29 जुलाई, 2026 को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अभियान ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ के आधिकारिक बैनर का गरिमामय अनावरण तेयुप नेरुल की सहभागिता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आगामी 17 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस विशाल रक्तदान महाअभियान (MBDD) की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेरुल क्षेत्र में इस अभियान की गति को कैसे बढ़ाया जाए और इसे जन-जन तक कैसे पहुँचाया जाए, इसके लिए आगे की मजबूत कार्ययोजना एवं रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
अध्यक्ष: श्री मनोज जी बड़ला
मंत्री: श्री सुरेश जी छाजेड़
संयोजक: श्री कांति जी कोठारी एवं श्री दिनेश जी कावड़िया
विशेष सहभागिता: श्री राजेश जी सामोता, श्री राहुल जी सिंघवी, श्री राहुल जी धोखा, श्री प्रकाश जी सोनी, श्री प्रकाश जी बोहरा
एवं तेयुप नेरुल के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति व सक्रिय सहभागिता रही।
सभी उपस्थित सदस्यों ने इस ‘मानवता के महाकुंभ’ को नेरुल में ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
तेरापंथ युवक परिषद, नेरुल
रक्तदान कर्तव्यम्’ बैनर का हुआ भव्य अनावरण

