मुंबई। संगीत और गायकी से सराबोर एक यादगार शाम को मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में देखने को मिली. संध्या विकास सरदाना म्युज़िक इवेंट द्वारा आयोजित “एक सुनहरी शाम मुंबई में सितारों के नाम” कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी हस्तियों के साथ उभरते कलाकारों ने भी अपनी छाप छोड़ी।
इस कार्यक्रम के आयोजक संध्या विकास सरदाना हैं। विकास सरदाना पद्मश्री अनूप जलोटा के शिष्य हैं और उन्होंने गुरु के आशीर्वाद से इस भव्य आयोजन को साकार किया. कार्यक्रम के चीफ गेस्ट भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा रहे उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. उनके साथ मंच पर प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन और के. रवि दादा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। तीनों गणमान्यों की उपस्थिति ने इस संगीतमय संध्या को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक उभरते गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच देकर प्रोत्साहित किया गया। सभी प्रतिभागी गायकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजक विकास सरदाना ने कहा: “इस सफल आयोजन का श्रेय मैं अपने गुरु पद्मश्री अनूप जलोटा जी और संगीतकार दिलीप सेन जी को देता हूं। हमारा उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं था, बल्कि उन नई आवाज़ों को सामने लाना था जिन्हें मंच की जरूरत है।”
चीफ गेस्ट पद्मश्री अनूप जलोटा ने आयोजक जोड़ी संध्या-विकास सरदाना और देवेन्द्र खन्ना को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मंच ही आने वाले कल के सितारे तैयार करते हैं। संध्या और विकास सरदाना ने भी मंच पर अपनी गायकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं अनूप जलोटा और दिलीप सेन की प्रस्तुतियों ने तो समां ही बांध दिया। इस मौके पर के. रवि दादा को विशेष सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने कहा, “विकास सरदाना ने जो काम नई प्रतिभाओं के लिए किया है वह काबिले तारीफ है।” वहीं केसीएफ फाउंडेशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. कृष्णा चौहान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और पद्मश्री अनूप जलोटा से मुलाकात कर संगीत और समाजसेवा को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों और संगीत प्रेमियों ने इस “सुनहरी शाम” की जमकर सराहना की। संध्या विकास सरदाना म्युज़िक इवेंट का यह आयोजन मुंबई की संगीत नगरी में एक नई मिसाल बन गया है। मुंडे न्यूज के सीइओ रमाकांत मुंडे को भी सम्मानित किया गया. उन्होने कार्यक्रम के पीआर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

