वाशी। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी वाशी सभा के तत्वाधान में 267 वा तेरापंथ स्थापना दिवस भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या “शासन श्री” साध्वी श्री शिवमालाजी ठाणे-3 के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल वाशी द्वारा किया गया। तेरापंथ की स्थापना दिवस के अवसर पर साध्वी श्री शिवमालाजी ने मंगल उद्बोधन दिया।
साध्वी श्री अर्हमप्रभाजी ने गीतिका की प्रस्तुति भक्ति और श्रद्धा से अनुप्राणित रही ‘भिक्षु भक्ति संध्या’ तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परंपरा को समर्पित ‘भिक्षु भक्ति संध्या’ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य सम्पन्न हुआ।
श्रावक-श्राविकाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। महाश्रमण भजन मंडली कोपरखैरना संदीपजी आच्छा अशोकजी गोखरू नितिनजी पामेचा चिरागजी आच्छा ने अपनी सूर ताल से भक्ति मय माहौल बनाया इसके पश्चात भक्ति गीतों, स्तवनों, प्रेरक प्रस्तुतियों एवं भावपूर्ण संगीत ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण वातावरण भिक्षु-भक्ति के मधुर स्वरों से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर साध्वी श्री अमितरेखाजी ने आचार्य भिक्षु के त्याग, तप, अनुशासन, समता एवं धर्मनिष्ठ जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा और धर्म के प्रति समर्पण ही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। स्वास्तिकजी ने अपने विचार रखें तीन दिवसीय अखंड जाप तेरापंथ सभा परिषद महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने जाप का अनुष्ठान किया भजन मंडली का तेरापंथ समाज वाशी की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेशजी बोहरा वरिष्ठ संपत्तलालजी बागरेचा सोहनलालजी कोठारी सुरेशजी बाफना तेरापंथी सभा अध्यक्ष पंकजजी चंडालिया, मंत्री प्रवीणजी चौरड़िया,कोषाध्यक्ष विकासजी मेहता, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री विकासजी खिवेसरा सुरक्षक राजूजी कावड़िया पवनजी परमार विमलजी श्रीमाल अणुव्रत संयोजक महावीरजी सोनी सहसंयोजक नितेशजी बाफना महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटीजी खाढ़ेड 150 श्रावक श्राविका की उपस्थिति रही कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने किया। यह जानकारी हरीश गादीया ने दी।

