By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Last updated: October 20, 2025 11:17 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने एक संदेश में कहा, ” दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं जो धन और समृद्धि की देवी हैं।”
उन्होंने कहा,” खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और ज़रूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। मैं सभी से सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आग्रह करती हूं। यह दीपावली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।
श्री राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा , ” दीपावली के शुभ अवसर पर मैं देश-विदेश में रहनेवाले सभी भारतीयों और भारत के मित्रों को हार्दिकबधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। दीपावली के अवसर पर उदारता, दान और समावेशिता के मूल्य – जो हमारी सभ्यतागत परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं – और भी स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं जब हम ज़रूरतमंदों और वंचित वर्गों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन साझा करते हैं।” उन्होंने कहा ,” इस वर्ष जब हम दीपावली मना रहे हैं आइए हम सभी नकारात्मकता और अधर्म को त्याग दें तथा सकारात्मकता और धर्म को अपनाएं – न केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए भी। जिस प्रकार इस त्यौहार पर हर घर में सामूहिक रूप से जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास में सहायक हो। मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएं। शुभ दीपावली!”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नाइस इंश्योरेंस के संस्थापक गणपत डागलिया को मिला बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर अवार्ड 2025
Next Article डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने पर ‘राज और सिमरन’ ने याद किए वो जादुई दिन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?