एथेंस, ग्रीस/मुंबई। बीमा क्षेत्र में सुप्रसिद्ध नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के संस्थापक गणपत डागलिया और उनकी पत्नी मनोहरदेवी डागलिया को एथेंस (ग्रीस) में एचडीएफसी एर्गो के शीर्ष अधिकारियों अनुज त्यागी, पार्थनिल घोष, हितेश बीरानी एवं सचिन सिंघल आदि के द्वारा बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए दिया गया है।
गणपत डागलिया ने इस अवसर पर अपने 30,000 ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी ग्राहकों का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा साथ दिया। यह पुरस्कार आपकी वजह से ही संभव हो पाया है।” गणपत डागलिया और उनकी पत्नी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों ने बधाई दी है। यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, जो उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस उद्योग में एक प्रमुख स्थान दिलाता है।
उल्लेखनीय है कि 40 वर्षों से अधिक समय से इंश्योरेंस के क्षेत्र में सक्रिय गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया की कंपनी नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क देश-विदेश में बीमा सेवा प्रदान कर रही है तथा बड़े बड़े क्लेम इनके द्वारा बिना किसी मुश्किल के पास कराए जाते हैं। इस समय कंपनी के पास लगभग 30 हजार ग्राहकों की फेहरिस्त है, जो इनकी सेवा से संतुष्ट होकर इनके साथ जुड़े हुए हैं।
नाइस इंश्योरेंस के संस्थापक गणपत डागलिया को मिला बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर अवार्ड 2025

