By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राकेश शर्मा ने देश का नमा दुनिया ही नहीं दूर अंतरिक्ष में भी गूंजायमान किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

राकेश शर्मा ने देश का नमा दुनिया ही नहीं दूर अंतरिक्ष में भी गूंजायमान किया

Last updated: February 13, 2019 10:04 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा का नाम लेते ही करीब 35 साल पहले का वह वाक्‍या याद कर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है जब दूर अंतरिक्ष में गूंजा ‘सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍तां हमारा’ गूंजा था।  भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा देश  के ऐसे सपूत हैं जिन्‍होंने देश का नमा दुनिया ही नहीं दूर अंतरिक्ष में भी गूंजायमान किया। आज वह 70 वर्ष के हो गए हैं।
स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी, 1949 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा हैदराबाद में पूरी की। उन्‍होंने स्‍कूली शिक्षा के बाद हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किया और इसके बाद 1966 में एनडीए पास कर भारतीय वायुसेना ज्‍वाइन किया। वह पायलट बनना चाहते थे और उनका सपना उस समय साकार हो गया जब 1970 में उनको भारतीय वायुसेना में टेस्ट पायलट चुना गया । उस समय उनकी आयु 21 साल की थी। इसके बाद उनकी बहादूरी और जाबांजी का सफर शुरू हाे गया।
अपनी कल्‍पना और असाधारण जज्‍बे की बदलौत बचपन में दूर गगन में विमानों को उड़ान भरते निहारते रहने वाले राकेश भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए। 20 सितंबर, 1982 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उन्हें तत्‍कालीन सोवियत संघ की अंतरिक्ष एजेंसी इंटरकॉस्मोस के अभियान के लिए चुन लिया। उनके साथ रविश मल्‍होत्रा को भी चुना गया था, लेकिन अंतरिक्ष के सफर का मौका राकेश शर्मा को मिला।
2 अप्रैल 1984 को दो सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोयूज टी-11 अंतरिक्ष यान में रवान हुए और साल्युत 7 अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे। वहां उन्‍होंने भारहीनता की स्थिति में कई उपयोगी प्रयोग किया। वह अंतरक्षि में करीब आठ दिन रहे आैर उसके बाद वाप धरती पर लौटे। इस दौरान उन्होंने उत्तरी भारत की फोटोग्राफी की और गुरूत्वाकर्षण-हीन योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरिक्ष यान में पृथ्वी का चक्कर भी लगाया।
राकेश शर्मा के बारे में 14 महत्‍वपूर्ण बातें-
– राकेश शर्मा दो सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों वाईवी मालिशेव और जीएम स्ट्रकोलॉफ़ के साथ 2 अप्रैल, 1984 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। मालिशेव इस अंतरिक्ष यान के कमांडर थे। स्ट्रकोलॉफ़ अंतरिक्ष यान के फ्लाइट इंजीनियर थे।
– राकेश शर्मा सहित तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने तत्‍कालीन सा‍ेवियत संघ के बैकानूर से अंतरिक्ष यान सोयूज टी-11 से सोवियत रूस के ऑर्बिटल स्टेशन सेल्यूत-7 में पहुंचे।
– राकेश शर्मा भारत के पहले और विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री बने। स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा ने बैकानूर के लो ऑर्बिट स्थित सोवियत स्पेस स्टेशन की उड़ान भरी थी।
– राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में सात दिन 21 घंटे और 40 मिनट गुजारे। इस दौरान उन्‍होंने भारहीनता की स्थिति मेें करीब 33 बेहद उपयोगी प्रयोग किए।
– यह अंतरिक्ष कार्यक्रम भारत और तत्‍कालीन सोवियत संघ का संयुक्‍त मिशन था। यह दोनों देशों के बीच दोस्‍ती का बेमिसाल उदाहरण था। इस मिशन के दाैरान राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष के उत्‍तर भारत खासकर हिमाचल क्षेत्र की तस्‍वीरें खींचीं।
– भारतवासियों के लिए लिए वह गर्व का क्षण था, जब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश के अंतरिक्ष में पहुंचने पर उनसे बातचीत की। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। इंदिरा गांधी ने जब पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा लगता है, तो राकेश शर्मा ने तपाक से उत्‍तर दिया – सारे जहां से अच्छा। राकेश शर्मा की हाजिर जवाबी से इंदिरा गांधी भी हंस पड़ीं।
– भारत के इसरो और सोवियत संघ के इंटरकॉस मॉस के इस संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के‍ लिए चयन के बाद राकेश शर्मा और रविश मल्होत्रा को सोवियत संघ के कज़ाकिस्तान स्थित बैकानूर में खास व गहन प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। 3 अप्रैल, 1984 को सोयूज टी-11 अंतरिक्ष यान ने राकेश शर्मा व दो सोवियत यात्रियों के संग अंतरिक्ष की उड़ान भरी।
– इस अंतरिक्ष दल ने 43 प्रयोग किए। इनमें करीब 33 प्रयाेग राकेश शर्मा ने किए। इनके अंतर्गत वैज्ञानिक और तकनीकी अध्ययन शामिल था। इस मिशन पर राकेश शर्मा को बायो-मेडिसिन और रिमोट सेंसिंग के क्षेत्र से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। उन्‍होंने वहां भारहीनता से पैदा होने वाले असर से निपटने के लिए अभ्‍यास भी किया। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्‍पेस स्‍टेशन से मॉस्‍को और नई दिल्‍ली के एक साझा सम्‍मेलन को भी संबोधित किया।
– अंतरिक्ष मिशन को पूरा कर लौटने के बाद भारत सरकार ने राकेश शर्मा और दोनों सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों वाईवी मालिशेव और जीएम स्ट्रकोलॉफ़ को विशिष्‍ट सैनिक सम्‍मान ‘अशोक चक्र’ से सम्‍मानित किया। इसके साथ ही सोवियत सरकार ने भी राकेश शर्मा सहित तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘ हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ अवार्ड से सम्‍मानित किया।
– भारतीय वायुसेना में सेवा के दौरान राकेश शर्मा ने 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में अद्भूत वीरता और दक्षता का प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने लड़ाकू विमान मिग उड़ाते हुए दुश्‍मनों के परखच्‍चे उड़ा दिए और से महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की। युद्ध के बाद से राकेश शर्मा चर्चा में आ गए और उनकी दक्षता व वीरता की जमकर जमकर तारीफ हुई।
– राकेश शर्मा वर्ष 1987 में वायुसेना से विंग कमांडर के पद सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होने के बाद वह हिंदुस्‍तान एयरोनोटिक्‍स लिमिटेड (एसएएल) से टेस्‍ट पायलट के तौर पर कुछ समय के लिए जुड़े।
– 2006 में राकेश शर्मा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बोर्ड में नामित किए गए। वहां उन्‍होंने इसरो के अंतरिक्ष अभियानों में अहम योगदान दिया। बाद में व‍ह ऑटोमेटेड वर्कफ़्लोर कंपनी के बोर्ड चेयमैन भी बने।
– राकेश शर्मा लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) ‘तेजस’ के विकास से भी जुड़े रहे।
– राकेश शर्मा के पुत्र कपिल शर्मा फिल्‍म निर्देशक हैं। उनकी बेटी कृतिका अ‍ार्किटेक्‍ट हैं। उनकी पत्‍नी का नाम मधु शर्मा ओर माता-पिता के नाम तृप्‍ता शर्मा और देवंद्रनाथ शर्मा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्रद्धानिष्ठ श्रावक शंकरलाल मुणोत का हुआ सम्मान
Next Article कपिल शर्मा के इस बर्ताव के बारे में नहीं जानते थे कृष्णा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?