ठाणे: गुरुवार को होली के पावन पर्व पर अखिल भारतीय राजस्थान विकास परिषद ठाणे द्वारा होली सम्मेलन का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में सिरियारी संस्थान के मंत्री निर्मल श्री श्रीमाल को राजस्थान रत्न से अखिल भारतीय राजस्थान विकास परिषद ठाणे ने सम्मानित किया। गौरतलब है निर्मल श्री श्रीमाल का सामाजिक कार्यों में योगदानों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। निर्मल श्री श्रीमाल ने इस सम्मान पर कहा कि समाज ने इस सम्मान के साथ साथ मेरी जवाबदारी और बड़ा दी। जो स्नेह समाज ने मुझे दिया है उसका ऋणी रहूंगा। यह मेरा सम्मान नही हुआ है सम्पूर्ण समाज का सम्मान हुआ हैं।

