मुंबई। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फॉउंडेशन कांदीवली के अन्तर्गत प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया जा रहा है।
आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवती जी, साध्वीश्री अणिमाश्री जी, साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी के सानिध्य में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन 24 मार्च रविवार को तेरापन्थ भवन कांदीवली में रखा गया है। उद्घाटन में विशेष रूप से आध्यात्म साधना केंद्र, दिल्ही से प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री के सी जैन द्वारा प्रेक्षाध्यान व स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में विभिन्न रोगों का बिना दवाई के प्रभावी इलाज का प्रशिक्षण व प्रेक्षाध्यान योग साधना के तरीकों पर विशेष जानकारी दी जाएगी।
प्रेक्षाप्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की जन्मशताब्दी वर्ष के शुरुआत में श्रद्धये आचार्यप्रवर को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में जन जन तक प्रेक्षा ध्यान व जीवन विज्ञान के अवदानों को पहुँचा मानव मात्र की सेवा कर मुंबई महानगरी में प्रेक्षाध्यान व जीवन विज्ञानं के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के मानसिक, भावात्मक व शारीरिक स्वास्थ्य के विकास के लिए श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन द्वारा “श्री प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र” की स्थापना की जा रही हे | इसमें प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञानं व अन्य वैकल्पिक चिकित्सा द्रवारा स्वस्थ्य के क्षेत्र में नियमित Camps & Workshops का आयोजन किया जायेगा |
कार्यक्रम में श्री तेरापंथी सभा मुम्बई, महिला मण्डल, मुम्बई तेरापन्थ प्रोफेशनल फोरम मुम्बई, अणुव्रत समिति, अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी आदि संघीय संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यकर्ताओ में बहुत जोश है।
कांदीवली मालाड की तेरापंथी सभा, तेरापन्थ युवक परिषद व महिला मण्डल का सक्रिय सहयोग से स्वास्थय केंद्र के शुभारंभ की तैयारी जोरों से चल रही है।
केंद्र के शुभारंभ को लेकर आज तेरापन्थ भवन में प्रशिक्षक व मैनजमेंट टीम कि मीटिंग रखी गयी, जिसमे वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारस जी दुग्गड़, विमला जी दुग्गड़, भारती जी, उषा जी, डॉ निर्मला जी, देशमुख जी, पूनम जी, जयकुमार जी, राजेश जी, नितिन जी आदि प्रशिक्षक के साथ फाउंडेशन से केंद्र डारेक्टर जयचंद जी सांखला, राजेन्द्र जी सिंघवी, संयोजक प्रमोद डांगी, प्रीति धाकड़, सहसंयोजक सायरा जैन, संदीप नाहटा, तेयुप कांदीवली अध्यक्ष विनोद डागलिया, महिला मंडल संयोजिका सुशीला जी मादरेचा आदि ने केंद्र के संचालन, उद्घाटन कार्यक्रम व स्वास्थ्य कार्यशाला कि तैयारी को जोर शोर से आगे बढ़ाने की चर्चा की।
प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र के डायरेक्टर श्री जयचंद जी सांखला ने बताया कि विगत 3 महीने से केंद्र की प्लानिंग में प्रशिक्षक व कार्यकर्ताओं को टीम तहे दिल से लगी हुई है। केंद्र के सभी प्रशिक्षक प्रेक्षाध्यान व जीवन विज्ञान का वर्षो से प्रशिक्षण देने वाले वरिष्ठ प्रोफेसर या प्रैक्टिशनर है। विगत सप्ताह में 7 प्रशिक्षक दिल्ली के प्रशिद्ध आध्यात्म साधना केंद्र में लाइव टैंनिंग के लिए गए थे। 1 अप्रैल सोमवार से केंद्र में साप्ताहिक, वीकेंड या 7 दिन के रेजिडेंशियल कैम्प आदि की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुम्बई की दौड़भाग की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रारूप में प्रेक्षाध्यान व योग के द्वारा मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कैम्प का आयोजन किया जाएगा। केंद्र में तीन प्रारूप मे प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो सप्ताह प्रतिदिन 3 घंटे या 4 दिन सप्ताहांत या 7 दिन के सम्पूर्ण शिविर में विभिन्न बीमारियों का प्रेक्षाध्यान व योग साधना पद्धति से इलाज किया जाएगा।
प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र का भव्य शुभारंभ

