राजराजेश्वरी नगर। तेरापंथ सभा भवन मे अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर द्वारा आयोजन किया गया
आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वीश्री पुण्ययशाजी ठाणा 4 के सान्निध्य में कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग कुल 70 बच्चों ने नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान के साथ मंत्र दीक्षा ग्रहण की। साध्वी श्री जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में मंत्र दीक्षा को महत्वपूर्ण उपक्रम बताते हुए । ज्ञानशाला के बच्चों को मंत्र मे कितनी शक्ति होती है छोटी सी कहानी के माध्यम से प्रेरणा दी और खाते समय मोबाइल टीवी नहीं देखने के त्याग दिलाए जैन धर्म, तेरापंथ युवक परिषद धर्म आदि आध्यात्मिक संस्कारो के सिंचन का कार्य करती है। इस वर्ष भी अभातेयुप ने पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । बच्चों में सुसंस्कार एवं संघ व संघपति के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा जागृत होती रहे इस हेतु मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। परिषद् मंत्री श्री संदीप बैद पधारे हुए सभी का स्वागत किया मंत्र दीक्षा कार्यशाला में ज्ञानशाला कंगेरी एवं राजराजेश्वरी नगर के बच्चो द्वारा प्रेरणादाई नाट्य प्रस्तुति दी साध्वी श्री बोधिप्रभा जी ने गीतिका गाकर प्रेरित किया।
गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी ने बताया इस से बच्चे प्रेरित होकर मंत्र दीक्षा ग्रहण कर । समाज के छोटे छोटे बच्चों में आध्यात्मिक विकास । हेतु हमारी संस्था समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहती है। तेयुप से सफल संचालन दर्शन जी तातेड एवं ज्ञान शाला शिक्षका श्रीमती सुधा जी दुगड़ ने किया।आभार तेयुप सहमंत्री प्रथम महेश जी मंडोत ने किया । तेयुप ,तेरापंथ सभा/ट्रस्ट, महिला मंडल, के पदाधिकारीगण, श्रावक श्राविका समाज, ज्ञानशाला परिवार राजराजेश्वरी नगर ,केंगेरी आदि की उपस्थिति रही।
यह जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी।
विपुल जैन ने दी।
राजराजेश्वरी नगर तेयुप द्वारा आयोजित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम संपन्न

