गोरेगांव (मुंबई) विकास धाकड़/गोरेगांव {मुंबई} ज्ञानशाला में द्वारा संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष उपस्थिति सभा अध्यक्ष सुभाष जी सिंघवी ,मंत्री विनोद जी कोषाध्यक्ष विक्रम जी सिसोदिया, महिला मंडल अध्यक्ष डिंपल जी हिरण कोषाध्यक्ष कांताजी सिसोदिया,ज्ञानशाला संयोजक महैशजी चपलोत,शनिवार सामायिक सें विकास धाकड़ राकेश बोहरा,जॉन संयोजिका भावना जी सांखला मुंबई परामर्शक नीलम जी कोठारी, मुख्य प्रशिक्षक अलका जी अच्छा सह मुख्य प्रशिक्षक स्वीटी की धींग,रेखा जी सिंघवी की प्रेक्षा जी दोषी आदि की सराहनीय इनकी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से की गईं। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण किया गया। प्रोग्राम का कुशल संचालन भावना जी सांखला ने किया स्वागत भाषण अलका जी आच्छा ने किया। आधार ज्ञापन रेखा जी सिंघवी ने किया।
अभिभावकों की ,और बच्चों की एक्टिविटीज रखी गई उसमें पूरा सहयोग अलका जी आच्छा एवं प्रेक्षा जी दोषी , स्वीटी जी धींग और रेखा जी सिंघवी आदि का रहा। 3 बेस्ट अभिभावक गण निकाले उसमें आध्यात्मिक, एक्टिव और अनुशासित अभिभावक को पारोतोषिक दिया गया एवं बच्चों को SSB के रिजल्ट वितरण दिए गए।
जिज्ञासाओं का समाधान खुला मंच रखा सभी प्रश्नों के उत्तर भावना जी सांखला ने दिए। सभी पदाधिकारी ने ज्ञानशाला के बच्चों के लिए आगे और क्या करना है कैसे करना है उसका निर्णय लिया। आने वाले सभी अभिभावकों का स्वागत हवी ओस्तवाल आर्या चपलोत ने किया।
ज्ञानशाला संयोजक महेश जी चपलोत तेयुप की सामायिक चलती है हर गुरुवार को उस दिन हर घर में ज्ञानशाला के लिए सभी अभिभावकों को प्रेरित करेंगे उनको जागृक करेंगे। अभिभावकों को जागृक करने के लिए सभी प्रशिक्षक बहनों ने गीतिका गाई छोटे से ऐक्ट के साथ अंत में संकल्प और घोष के साथ संपर्क पखवाड़ा संपन्न किया पुरे समाज सें अभिभावकगण एवं पदाधिकारियो की सराहनीय उपस्थिति रही।

