बस्ती (उ.प्र.)। मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम असद खान ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वाराणसी जनपद के कुंडी निवासी समाजसेवी राजेश कुमार पाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एम असद खान ने कहा कि राजेश कुमार पाल सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री खान ने उम्मीद जताई कि राजेश कुमार पाल महासंघ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेंगे और किसान, गरीब, महिलाएं, छात्र एवं मजदूरों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे। श्री खान ने राजेश कुमार पाल को मनोनयन प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजेश कुमार पाल के मनोनयन पर सुजीत यादव, शोएब अख्तर, संजय वाघमोडे, मनोज यादव (विधानसभा अध्यक्ष पिंडरा, समाजवादी पार्टी), प्रदीप उर्फ साधु यादव (पूर्व जिलापंचायत सदस्य, बड़ागांव, वाराणसी), अनिल उर्फ बबलू यादव (समाजसेवी, वाराणसी), अर्जुन कुमार पटेल (अध्यक्ष, मां बनसत्ती युवा सेवा समिति, कुड़ी बड़ागांव, वाराणसी) सहित अनेक लोगों ने खुशी व्यक्त की और बधाई दी। नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पाल ने संगठन को मजबूत करने तथा मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।
