नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर विदेश नीति को कमजोर करने पर आरोप लगाया और विदेशमंत्री एस जयशंकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए तीन सवाल किए। श्री गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,“ श्री जयशंकर को यह जवाब देना चाहिए कि कुछ देश पाकिस्तान को भारत के बराबरी पर क्यों रख रहे हैं और एक भी देश पाकिस्तान की निंदा करने में हमारा साथ क्यों नहीं दे रहा है।”
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए तीन सवाल किया और लिखा “मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए: 1. आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? 2. ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? 3. आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया!”
कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत,पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति लड़खड़ा गयी है।
गौरतलब है कि श्री ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत ,पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और वह दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे पर भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयानों में भारत और पाकिस्तान को समान स्तर पर रखा है।
राहुल गांधी ने सरकार से पूछे तीन सवाल और कमजोर विदेश नीति का लगाया आरोप
Highlights
- 1. आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?
- 2. ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?
- 3. आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?

