‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की इस स्पिरिचुअल सीक्वल में इस बार भी ढेर सारा प्यार, मस्ती और इमोशन्स देखने को मिलेगा। फिल्म को लेकर क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसी बीच मेकर्स एक-एक कर फिल्म की कास्ट से पर्दा उठा रहे हैं। अब बारी है आरूष दत्ता की, जो फिल्म में सतबीर का किरदार निभा रहे हैं।
मुंबई से ताल्लुक रखने वाले आरूष दत्ता फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में सतबीर का किरदार निभा रहे हैं। मेकर्स ने एक वीडियो के ज़रिए उन्हें इंट्रोड्यूस किया, जिसमें उनकी एनर्जेटिक पर्सनालिटी और सेट पर की गई मस्ती देखने को मिलती है। वीडियो में आरूष बताते हैं कि फिल्म में वो अपने अंकल के गैराज में काम करने वाले एक ‘मैकेनिक’ की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपना फेवरेट सीन भी शेयर किया, जिसमें वो आमिर खान द्वारा निभाए गए कोच गुलशन पर चिल्लाते हैं, ये सीन ट्रेलर में भी झलक चुका है। आमिर खान के लिए अपनी दीवानगी जताते हुए आरूष ने बताया कि जब उनकी मां ने पूछा कि इस पूरे एक्सपीरियंस को वो एक शब्द में कैसे बयान करेंगे, तो उनका जवाब था – “रिबर्थ”।
जैसे ही मेकर्स ने ‘सितारे ज़मीन पर’ से आरूष दत्ता उर्फ़ सतबीर का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया, उन्होंने कैप्शन में लिखा –
“हाइट जैसे टावर, वाइब फुल पावर!- मिलिए सतबीर से 🤪
आज गया है #SitaareZameenPar का ट्रेलर।
– Link in bio.
20 जून से सिनेमाघरों में।
https://www.instagram.com/reel/DJ8xqEazktT/?igsh=MXc3eGJyY3lybDVvcw==
आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

