By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुरुष हॉकी में पाक को 2-1 हराकर भारत ने जीता कांस्य पदक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पुरुष हॉकी में पाक को 2-1 हराकर भारत ने जीता कांस्य पदक

Last updated: September 1, 2018 5:45 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

जकार्ता:18वें एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पाकिस्तान के साथ हुआ। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।भारत की तरफ से खेल के तीसरे मिनट में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद 50वें मिनट में भारत ने हरमनप्रीत सिंह ने भारत को लिए दूसरा गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से 52वें मिनट में मुहम्मद ने गोल किया।
इस मैच के पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में ही भारत के आकाशदीप सिंह ने टीम के लिए गोल कर स्कोर को 1-0 कर दिया। पाकिस्तान ने इस गोल के बाद रिव्यू लिया लेकिन अंपायर ने भारत को गोल को कायम रखा। इसके बाद भारत कोई गोल नहीं कर सका और पहले क्वार्टर में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी नजर आई। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। इस दौरान भारतीय डिफेंस पूरी तरह से दबाव में नजर आया। खेल के 22वें मिनट में सरदार सिंह के फाउल पर पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने पाकिस्तान को गोल करने का मौका नहीं दिया। इसके बाद भारत की तरफ से दूसरे क्वार्टर के आखिरी में ललित की तरफ से गोल करने का शानदार प्रयास किया गया लेकिन गोल नहीं हो पाया और दूसरे क्वार्टर यानी खेल के पहले हाफ तक भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त कामय रखी।
खेल के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही पाकिस्तान की रणनीति साफ नजर आ रही थी और वो गेंद को ज्यादा से ज्यादा अपने पाले में रखने की कोशिश कर रहे थे। उमर ने इस दौरान राइट फ्लैंक से अटैक करने की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वरुण कुमार को फ्री हिट मिला लेकिन वो सही दिशा में गोल को धकेलने में असफल रहे। तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप ने एसवी सुनील को गोल करने का एक शानदार अवसर प्रदान कराया लेकिन सुनील वहां तक पहुंचने में सफल नहीं रहे और भारत ने एक शानदार मौका गवां दिया। पाकिस्तान की तरफ से तीसरे क्वार्टर के अंत में फिर से जोरदार हमला बोला गया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के आगे उनकी नहीं चली और खेल खत्म होने तक स्कोर 1-0 ही रहा।
चौथे क्वार्टर के शुरुआत में फिर से पाकिस्तान का आक्रामक खेल देखने को मिला। पाकिस्तान की टीम स्कोर बराबर करने की प्रयास में दिखी इसी बीच 50वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत सिंह ने बिना कोई गलती किए गोल किया और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके ठीक बाद यानी 52वें मिनट में मुहम्मद ने पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया और स्कोर को 2-1 तक पहुंचा दिया। एक बार फिर से भारत को 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम इस बार गोल करने में सफल नहीं हो पाई। चौथे क्वार्टर के आखिरी में पाकिस्तान ने गोल का मौका बनाया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के मंसबे को सफल नहीं होने दिया। चौथा क्वार्टर यानी फुल टाइम का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 2-1 रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देश की अर्थव्यवस्था को लैंड माइन्स पर बिठाकर गई थी यूपीए सरकार:पीएम
Next Article तारीख पर तारीख देने की आदत से बचें वकील : रामनाथ कोविंद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?