ऑस्कर जीत चुकी प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर अब डिजिटल दुनिया में भी एंट्री मार चुकी हैं और अपने नए YouTube चैनल के साथ अपनी जर्नी का परफेक्ट पर्सनल और फ्रेश चैप्टर शुरू कर दिया है। इस चैनल की शुरुआत हुई एक दिल से जुड़े, फैमिली-फर्स्ट एपिसोड के साथ, जो रिलीज हुआ उनके पति सनी कपूर के बर्थडे पर – जहां वे अपने सबसे करीबी रिश्तों की झलक बड़े ही कैंडिड अंदाज़ में दिखाई दिए।
मस्ती, हंसी और दिल छू लेने वाले पलों से भरा ये पहला एपिसोड, गुनीत के ग्राउंडेड और प्यार भरे साइड को सामने लाता है। इसमें वो अपने गुरुजी के आशीर्वाद, ऑस्कर जीतने की खुशी और अपने परिवार के लिए प्यार के बारे में खुलकर बात करती नजर आती हैं। सास के साथ उनकी प्यारी बॉन्डिंग हो या सनी कपूर के साथ उनकी नटखट केमिस्ट्री – ये वीडियो पूरी तरह गर्मजोशी, आभार और असली इमोशंस से भरा हुआ है। इस चैनल के साथ गुनीत ने सिनेमा के बाहर अपनी पर्सनल दुनिया के दरवाजे खोल दिए हैं – जहां मिलेगा ढेर सारा प्यार, कनेक्शन और दिल से निकली कहानियां।
प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर ने YouTube पर मचाया धमाल, पति सनी कपूर के बर्थडे पर लॉन्च किया फैमिली-फुल ऑन मस्ती वाला चैनल – अंदर की पूरी कहानी

