लक्ष्य और अनन्या पांडे की आने वाली रोमांटिक ड्रामा चाँद मेरा दिल धीरे-धीरे एक्साइटमेंट का लेवल हाई कर रही है, और इस पूरे माहौल का असली हीरो बन रहा है इसका म्यूज़िक। फिल्म का टाइटल ट्रैक अब स्पोटिफाई चार्ट्स में एंट्री मार चुका है, जो ये साफ दिखाता है कि रिलीज़ के बाद से ही गाना लोगों के दिलों में बस गया है।
फहीम अब्दुल्ला की आवाज़ और सचिन-जिगर के म्यूज़िक का जादू इस गाने को खास बनाता है। आजकल जहाँ गाने बस फास्ट बीट्स के पीछे भाग रहे हैं, वहीं ये ट्रैक सादगी और इमोशन्स के दम पर लोगों से कनेक्ट कर रहा है – और यही वजह है कि ये लिस्नर्स का फेवरेट बनता जा रहा है। इसी बीच फिल्म का दूसरा गाना ऐतबार भी धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर इस गाने को भी अच्छा खासा प्यार मिलना शुरू हो गया है। दोनों गानों को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म का म्यूजिक रिलीज से पहले ही चर्चा का हॉट टॉपिक बन चुका है।
लक्ष्य और अनन्या पांडे की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर पहले से ही लोगों में क्यूरियोसिटी थी, और अब म्यूजिक ने उस एक्साइटमेंट को और भी बूस्ट कर दिया है। एक के बाद एक हिट गाने देकर चांद मेरा दिल ने रिलीज से पहले ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर ट्रेलर प्रोड्यूस किया है। चांद मेरा दिल 22 मई को सिनेमा में रिलीज होने जा रही है – अब सबकी नज़रें इस बात पर होंगी कि म्यूजिक का ये क्रेज बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का शो है या नहीं।
‘चाँद मेरा दिल’ का म्यूज़िक दिल पे सीधा वार कर रहा है, रिलीज़ से पहले ही टाइटल ट्रैक स्पोटिफाई पर ट्रेंडिंग में छा गया है

