उमेश रघुवंशी।।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव नियुक्त करने के फैसले से यूपी के कार्यकर्ता काफी खुश है। और वे सभी कांग्रेस अध्यक्ष के इस कदम को ‘गेम चेंजर’ मान रहे हैं।
चुनाव साल में प्रियंका की महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति से ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ता आशावादी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा- “हम इस बात की मांग करते आ रहे हैं। वह सक्रिय रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति गेम चेंजर साबित होगा। हम इस फैसले से काफी खुश है और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।”
प्रियंका पार्टी नेताओं के करीब रही हैं, और पार्टी के संगठनात्मक स्तरों पर कई बदलाव आनेवाले दिनों में देखे जा सकते हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका की नियुक्ति से देशभर में कांग्रेस पार्टी की फिर से वापसी।
प्रियंका गांधी की महत्वपूर्ण पद की नियुक्ति का फैसले ऐसे वक्त पर लिया गया है जब राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पिछले महीने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन करने और उसमें कांग्रेस को शामिल नहीं किए जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की चुनौती बढ़ गई है।
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की तरफ से तरजीह नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस ने शुरुआत मे इस बात की घोषणा की कि वे राज्य की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, बाद में उसने कहा कि समान विचारधारा वाली पार्टियों के गठबंधन के उनके रास्ते खुले हुए हैं।
Thanks:www.livehindustan.com

