सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रणब भारत रत्न से सम्मानित, नानाजी देशमुख और भूपेंद्र हजारिका को मरणोपरांत मिला यह सम्मान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

प्रणब भारत रत्न से सम्मानित, नानाजी देशमुख और भूपेंद्र हजारिका को मरणोपरांत मिला यह सम्मान

Last updated: August 8, 2019 6:26 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज भारत रत्न सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को भी मरणोपरांत यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यह सम्मान प्रदान किया। मुखर्जी यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पांचवें राष्ट्रपति हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. जाकिर हुसैन और वीवी गिरि को मिल यह सम्मान मिल चुका है।

20 साल बाद दो से ज्यादा हस्तियों को यह भारत रत्न दिया जा गया। इससे पहले 1999 में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, सितारवादक पंडित रविशंकर, अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन और स्वतंत्रता सेनानी रहे गोपीनाथ बोरदोलोई को इस सम्मान के लिए चुना गया था।

भारत रत्न चार साल बाद दिया गया

चार साल बाद भारत रत्न दिया गया। इससे पहले 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्थापक मदन मोहन मालवीय को यह सम्मान दिया गया था। इससे पहले 45 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान दिया जा चुका है। अब यह संख्या 48 हो गई है।

प्रणब वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री भी रहे
प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के मिराती में हुआ था। 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया। इसके बाद 1982 में उन्हें कैबिनेट में वित्त मंत्री नियुक्त किया गया। 1984 में राजीव गांधी से मतभेदों के बाद उन्होंने एक नई राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया। हालांकि, 1989 में यह पार्टी कांग्रेस में ही शामिल हो गई। इसके बाद पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें 1991 में योजना आयोग का प्रमुख और 1995 में विदेश मंत्री का कार्यभार दिया गया।

2004 की यूपीए सरकार में प्रणब मुखर्जी पहली बार लोकसभा चुनाव जीते। 2004 से 2006 तक उन्होंने रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2006-09 तक विदेश मंत्रालय और 2009-12 तक उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 2012 में कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया। राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने पीए संगमा को हराया। प्रणब 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले करीब 5 दशक तक वह कांग्रेस में रहे थे। पिछले साल उनके नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जाने पर काफी विवाद हुआ था।

तिलक से प्रभावित होकर समाजसेवा में आए नानाजी
नानाजी देशमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक, समाजसेवी और भारतीय जनसंघ के नेता थे। उनका जन्म महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कडोली नामक छोटे से कस्बे में 11 अक्टूबर 1916 को हुआ था। नानाजी बाल गंगाधर तिलक की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में आए। इसके बाद संघ के सरसंघचालक डॉ. केवी हेडगेवार के संपर्क में आए और फिर संघ के विभिन्न प्रकल्पों के जरिए पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में लगा दिया। मध्यप्रदेश का चित्रकूट उनकी कर्मभूमि बना।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए थे हजारिका
भूपेन हजारिका गायक, गीतकार और संगीतकार थे। उनका जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया जिले में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा गुवाहाटी में हुई। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया। 1949 में वह स्कॉलरशिप पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए। यहीं पर उनकी मुलाकात प्रियंवदा पटेल से हुई। 1950 में उन्होंने प्रियंवदा से शादी की थी।

10 साल की उम्र में पहला गाना लिखा था
1936 में उन्होंने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। 1939 में उन्होंने इंद्रमलाटी फिल्म के लिए दो गाने गाए । महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना “अग्निजुगोर फिरिंगोति’ लिखा था। हिंदी फिल्म रुदाली और दमन के उनके गीत बेहद लोकप्रिय रहे। 1977 में उन्हें पद्मश्री, 2001 में  पद्मभूषण, 2012 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या मामला: सप्ताह में 3 नहीं, बल्कि अब 5 दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Next Article मोदी ने कहा- अनुच्छेद 370 ने कश्मीर को सिर्फ आतंकवाद और अलगाववाद दिया, राज्य कुछ कालखंड के लिए ही केंद्र के अधीन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?