By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नेता ने जज को दी थी धमकी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नेता ने जज को दी थी धमकी

Last updated: December 16, 2018 5:54 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

प्रयागराज:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में कुंभ के निर्बाध तथा सफल आयोजन को लेकर संगम तट पर पूजा-अर्चना करने के बाद झूंसी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मंच संभालने के बाद अपनी लय में जनसभा को भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीर्थराज के जन जन को मेरा सादर प्रणाम। यहां आने का कार्यक्रम बनते ही नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रयाग के बारे में कहा गया है कि को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। प्रयाग के महात्म का वर्णन मुश्किल है। अर्धकुंभ से पहले देश वासियों को खुशखबरी देना चाहता हूं। सभी श्रद्धालु अक्षयवट व सरस्वती कूप के दर्शन कर सकेंगे। अक्षयवट जीवन में जीवट बने रहने की प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं प्रयागराज से देश को भी सतर्क करना चाहता हूं। सबसे अधिक समय तक सत्ता में रही पार्टी न्याय प्रणाली को कमजोर करना चाहती है। न्यायपालिका इस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। साथियों अब देश की संवैधानिक संस्थाओं को एक पार्टी के आगे हाथ बांधकर खड़ा रहने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही है। यह पार्टी छल बल, प्रपंच की हर हद पार कर जाती है। न्यायपालिका को सत्ता में रहने पर लटकाते हैं विपक्ष में रहने पर धमकाते हैं। केशवानंद मामले में सबसे सीनियर जज को चीफ जस्टिस नहीं बनाया गया। यह न्यायपालिका पर दवाब बनाते हैं। जस्टिस खन्ना की वरिष्ठता नजरंदाज की गई है।हमारे देश में न्यायपालिका संविधान को सर्वोच्च रखती रही है, लेकिन इस दल के पास इसे भटकाने, लटकाने और धमकाने के कई उदाहरण हैं। इनके एक नेता ने एक जज से कहा था कि क्या वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी करवा चौथ मनाएं। कांग्रेस का इतिहास जितना स्याह, वर्तमान उतना ही कलंकित।
इनके एक नेता ने एक जज से कहा था कि क्या वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी करवा चौथ मनाएं। कांग्रेस का इतिहास जितना स्याह, वर्तमान उतना ही कलंकित। इन लोगों और उनके सहयोगियों को देश, संस्कृति खास मौके पर ही याद आती है।देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा ही खुद को हर कानून, न्याय-पालिका, संस्था और यहां तक कि देश से भी ऊपर माना है। देश की हर उस संस्था को इस पार्टी ने बर्बाद कर दिया जो उसकी मर्जी से नहीं चली, उसके इशारों पर काम करने, झुकने को तैयार नहीं हुई। इन लोगों और उनके सहयोगियों को देश, संस्कृति खास मौके पर ही याद आती है। आस्था के केंद्रों को हम प्रसाद योजना के तहत भव्य बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया है। इससे कुंभ में प्रवास करने वाले प्रवासियों को सुविधाएं मिलेंगी। देश के कई शहरों से प्रयागराज की एयर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। यह प्रयास कुंभ के बाद भी काम आएंगे। स्मार्ट प्रयागराज के लिए तमाम व्यवस्थाएं कमांड सेंटर से होगी। तप से तकनीकी की सुखद अनुभूति होगी। सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण होगा। मां गंगा स्वच्छ , अवरिल निर्मल हो, इसके लिए कई प्रोजेक्ट हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से एक दर्जन नालों को गंगा में गिरने से रोका जाएगा। प्रयागराज, काशी, कानपुर में ऐसी ही योजनाएं चल रही है। 24.50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट नमामि गंगे के तहत मंजूर किए गए हैं। गंगा जी के प्रति जनभागीदारी ने हमारे प्रयासों को गति दी है। शास्त्रों में स्वच्छता से जोड़ा गया है। इसलिए स्वच्छ कुंभ के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।केंद्र- राज्यों के प्रयासों में प्रयागराज का नागरिक जुड़ा है। प्रदर्शनी में मैंने शहर में कराई जा रही पेटिंग सुखद है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद मैं यहां से आपके प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने भी जा रहा हूं। इस नए टर्मिनल को रिकॉर्ड एक वर्ष के भीतर बनाया गया है। कुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे मंत्रालय इस बार भी अनेक नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। अभी शहर के बड़े फ्लाईओवर, रेलवे-ओवरब्रिज और अंडरपास, बिजली व पेयजल की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण मैंने किया है। उससे यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और क्नेक्टिविटी दोनों ही सुधरेगी। केंद्र तथा राज्य सरकार ने कुंभ के दौरान कनेक्टिवटी से लेकर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है। हमारा प्रयास प्रयागराज तक आने वाले हर रास्ते को मजूबत करने के साथ ही सुधारने का है। चाहे वो रेलमार्ग हो, एयर कनेक्टिविटी हो या फिर सड़कों को सुधारने की बात हो। किसी को भी जरा भी परेशानी न हो।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने दुनिया भर को कुंभ का न्योता दिया है। मैं भी अब उत्तर प्रदेश वाला हूं ना। आपने देखा होगा कि कल ही यहां संगम पर 70 देशों का झंडा फहराया है। ऐसे प्रयास इसे वैश्विक पहचान दिलाएंगे। जब कुंभ के लिए दुनिया जुटेगी तब काशी में प्रवासी भारतीयों का मिलन होगा। कुंभ का संवाद देश को दिशा देता है। यह भारत और भारतीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह हमें जोड़ता है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की तस्वीर यहीं दिखती है। यह आयोजन देश की प्रतिष्ठा का सवाल है। भारत की एक ऩई तस्वीर से दुनिया में यहां से जाय। जय गंगा मैया, जय यमुना मैया, जय तीर्थ राज। बहुत बहुत धन्यवाद।
एयरपोर्ट में नए टर्मिनल का उदघाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बमरौली एयरपोर्ट में नए टर्मिनल का उदघाटन किया। इस मौके पर उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह शायद पहला ऐसा मौका है जब कुंभ में जल थल व नभ से यात्री आ सकेंगे। जब विकास होता है तब आधुनिकता की तरफ सजग होने से ज्यादा लाभ मिलता है। एयर कनेक्टिविटी की सुविधा इनवेस्टमेंट बढ़ाती है। ग्रोविंग एविएशन के मामले में भारत आगे बढ़ा है। एविएशन सेक्टर रेलवे से मुकाबले की स्थिति में आ गया है। पिछले एक साल में एक हजार  नए प्लेन के लिए आर्डर हुआ है। हिंदुस्तान में जितने टर्मिनल बने हैं, उसमें यह सबसे कम समय 11 महीने में बना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राम मंदिर पर लाया गया अध्यादेश तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देगा चुनौती
Next Article मध्य प्रदेश में जीत के बाद भी कांग्रेस को EVM पर शक, कराएगी जांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?