सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मध्य प्रदेश में जीत के बाद भी कांग्रेस को EVM पर शक, कराएगी जांच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मध्य प्रदेश में जीत के बाद भी कांग्रेस को EVM पर शक, कराएगी जांच

Last updated: December 16, 2018 6:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य में सबसे उनके दल को सबसे अधिक सीटें मिली है। इसके बावजूद कांग्रेस का विंध्य क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर शक बरकरार है। उन्होंने कहा,पार्टी इस इलाके में हुई वोटिंग पैटर्न की वह विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच कराएगी।
कमलनाथ ने एक साक्षात्कार में कहा, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बहुमत के नजदीक आने के बावजूद हमारा ईवीएम पर विंध्य इलाके में शक बरकरार है। इसलिए हमने विंध्य क्षेत्र की वोटिंग एवं परिणाम पर एक फोरेंसिक स्टडी की पहल की है, जो कि वोटिंग पर एक्जिट पोल की तरह सर्वे करेगा। उन्होंने फॉरेंसिक जांच के बाद वह चुनाव आयोग का रुख करेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि सतना जिले में मतदान के दिन सबसे ज्यादा ईवीएम की गड़बड़ी की सूचना आई तथा यह लगभग तीन घंटों तक बंद रही। यहां तक कि विंध्य में परिणाम वोटिंग पैटर्न से मेल नहीं खा रहे हैं। अध्ययन में गड़बड़ी की बात आने पर अदालत का रुख करने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि हम विचार करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस का मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। पार्टी को यहां की कुल 30 सीटों में से मात्र छह पर जीत मिली है, जबकि 24 पर भाजपा काबिज हुई है। इसी क्षेत्र में कांग्रेस के दो दिग्गज हार गए हैं। इनमें निवर्तमान मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह (अपनी परंपरागत चुरहट सीट) एवं प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह (अमरपाटन सीट) शामिल हैं।
कर्जमाफी की मेरे पास पुख्ता योजना :  कांग्रेस के किसानों का कर्ज माफ करने के वादे पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है। इस संबंध में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, मेरे पास इस बारे में पुख्ता योजना और रणनीति है। इसका खुलासा मैं 17 दिसंबर (कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने की तिथि) के बाद करुंगा।
कमलनाथ ने कहा, इंटरनेट पर देख लें कि बैंकों ने उद्योग और व्यावसायिक घरानों का 40 से 50 फीसदी कर्ज माफ किया है। यदि उनका कर्ज माफ किया जा सकता है, तो किसानों का क्यों नहीं। रघुराम राजन अगर गांव को समझते हैं तो वो बात करें। वह बताएं कि कितने साल गांव में काटे हैं, कितने साल खेतों में काम किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नेता ने जज को दी थी धमकी
Next Article गौतम गंभीर के रिटायरमेंट पर मोदी ने दी भेजी बधाई, गौती ने कहा थैंक्स

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026
महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी की काव्य प्रस्तुति में शौर्य रस और देशभक्ति की काव्य फुहारों में भीगे दर्शक
social
September 15, 2026
लोकमान्य टिळकांच्या शैक्षणिक और संस्कारों की विरासत को गणेशोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल
social
September 15, 2026
“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?