सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में कैबि‍नेट मंत्री बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में कैबि‍नेट मंत्री बने

Last updated: May 31, 2019 7:26 am
Surabhi Saloni
Share
11 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से बीजेपी के सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार 2.0 में उनका कद दूसरे नंबर का ही रहेगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। आपको बता दें कि पीएम के साथ कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है।
गडकरी, निर्मला, पासवान, प्रसाद ने ली शपथ
सरकार में चौथे मंत्री के तौर पर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पिछली सरकार में सड़क परिवहन मंत्री रहे नितिन गडकरी ने शपथ ली। इसके बाद सदानंद गौड़ा ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले पीएम और तीन अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली थी। पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण, NDA के सहयोगी दल एलजेपी के प्रमुख रामविलास पासवान, मुरैना से जीते बीजेपी सांसद और पिछली सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर, पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
हरसिमरत और प्रमुख दलित नेता गहलोत ने ली शपथ
इसके बाद हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अकाली दल की प्रमुख नेता हरसिमरत पिछली सरकार में खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री थीं। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे थावर चंद गहलोत ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह बीजेपी के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं।

पूर्व विदेश सचिव जयशंकर भी कैबिनेट मंत्री
पूर्व विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। अमेरिका से न्यूक्लियर डील के अलावा चीन के साथ डोकलाम विवाद को बेहतर तरीके से सुलझाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वह चीन और अमेरिका में भारत के राजदूत भी रहे हैं।
उत्तराखंड से निशंक और झारखंड से अर्जुन मंत्री
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कैबिनट मंत्री के तौर पर शपथ ली। 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने भी गुरुवार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह राज्य के खूंटी से बीजेपी के सांसद हैं।

राहुल को हराने वाली स्मृति भी सरकार में
अमेठी से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में हराने वाली स्मृति इरानी को मोदी कैबिनेट 2.0 में शामिल किया गया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. हर्षवर्धन, मानव संसाधन विकास मंत्री रहे प्रकाश जावड़ेकर और रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले और पिछली सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
मुस्लिम चेहरे नकवी को भी कैबिनेट में जगह
बीजेपी के जानेमाने मुस्लिम चेहरे मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में वह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। संघ से जुड़े रहे और धारवाड़ (कर्नाटक) से सांसद प्रह्लाद जोशी ने 20वें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

महेंद्र नाथ पांडे का प्रमोशन, शिवसेना से सावंत मंत्री
चंदौली से सांसद और यूपी के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। वह पिछली सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं। आपको बता दें कि यूपी में एसपी-बीएसपी के महागठबंधन के बावजूद बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह उनका प्रमोशन कहा जा सकता है। अरविंद सावंत ने शिवसेना कोटे से कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन्होंने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को हराया है।
गिरिराज सिंह को भी बनाया गया कैबिनेट मंत्री
बेगूसराय से जीते बीजेपी के फायरब्रैंड नेता गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह पिछली सरकार में लघु-मध्यम उद्योग मंत्री थे। नवादा सीट बदले जाने से वह कई दिनों तक पार्टी नेतृत्व से नाराज रहे थे। हालांकि बेगूसराय में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की और कन्हैया कुमार को हराया। इसके बाद राजस्थान के बड़े नेता और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। शेखावत ने लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे को बड़े अंतर से हराया।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर इन्होंने ली शपथ
8 बार लोकसभा सदस्य चुने गए और बरेली में विकास पुरुष के नाम से मशहूर संतोष गंगवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। हरियाणा के गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पांचवीं बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। इस सरकार में उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई गई। राव पहले कांग्रेस पार्टी में थे। नॉर्थ गोवा से सांसद और पिछली सरकार में आयुष मंत्री रहे श्रीपाद नायक ने भी राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। ऊधमपुर से जीते डॉ. जितेंद्र सिंह पिछली सरकार में PMO में राज्यमंत्री थे। मोदी सरकार 2.0 में इन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।
रिजिजू, प्रह्लाद, आरके सिंह भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे अरुणाचल से जीते किरण रिजिजू नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी के जानेमाने चेहरे हैं। उन्होंने हिंदी में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। इसके बाद दमोह से बीजेपी के सांसद प्रह्लाद पटेल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। यूपीए सरकार में गृह सचिव रहे और आरा से सांसद आरके सिंह बिहार काडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। दिसंबर 2013 में वह बीजेपी में शामिल हुए थे। पिछली सरकार में वह ऊर्जा राज्य मंत्री थे।
अमृतसर से हारे हरदीप को भी सरकार में जगह
अमृतसर से लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी UN में भारत के पूर्व प्रतिनिधि रहे हरदीप सिंह पुरी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। विदेश सेवा में उन्हें काम का लंबा अनुभव है। इसके बाद गुजरात के मनसुख मांडविया को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई गई।
अनुराग, बाबुल, आठवले, वीके सिंह ने राज्य मंत्री के तौर पर ली शपथ
बीजेपी के बड़े आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते, बिहार के बक्सर से सांसद चुने गए अश्विनी कुमार चौबे, बीकानेर से बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। मेघवाल पिछली सरकार में वित्त राज्य मंत्री थे। पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने भी राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह गाजियाबाद से दोबारा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में वह विदेश राज्य मंत्री थे। इसके बाद फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर को राष्ट्रपति ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय, बीजेपी के युवा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो, दलित नेता और रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास आठवले, हरियाणा में बीजेपी के दलित नेता रतन लाल कटारिया, राव साहेब दानवे पाटिल, पहली बार सांसद बने तेलंगाना के जी. किशन रेड्डी, गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम रुपाला ने भी राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

साइकिल से चलने वाले प्रताप सारंगी भी राज्य मंत्री
बालासोर (ओडिशा) से चुनाव जीते प्रताप चंद्र सारंगी ने भी गुरुवार को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ‘ओडिशा के मोदी’ कहे जाते हैं। साइकिल से चलते हैं और जमीन से जुड़े नेता के तौर पर इनकी पहचान है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की महासचिव और रायगंज से जीतीं देबश्री चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बालियान, संजय धोत्रे, सुरेश अंगाड़ी, केरल बीजेपी के अध्यक्ष वी. मुरलीधरन, छत्तीसगढ़ की आदिवासी नेता और रमन सरकार में मंत्री रहीं रेणुका सिंह ने भी राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। पूर्व IAS अधिकारी और पहली बार होशियारपुर से जीते सोम प्रकाश, डिब्रूगढ़ से सांसद रामेश्वर तेली, कैलाश चौधरी ने भी राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

समारोह में राहुल, सोनिया, केजरीवाल मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ एसपी नेता मुलायम सिंह यादव भी समारोह में मौजूद थे। शाहिद कपूर, कंगना रनौत समेत कई फिल्मी सितारों के अलावा प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ समारोह में पहुंचे थे।

सरकार में शामिल नहीं हुई JDU
उधर, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र में इस तरह से सांकेतिक भागीदारी में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। दरअसल, जेडीयू को कैबिनेट में एक पद ऑफर किया गया था जो उसे रास नहीं आया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नरेंद्र मोदी दूसरी बार बने प्रधानमंत्री
Next Article कांग्रेस का ट्वीट- नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026
दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?