टिनिच बस्ती (उ.प्र.)। टिनिच क्षेत्र के बेतोहा (शिवगढ़) में पी.टी.सी. डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस लाइब्रेरी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। इच्छुक छात्र-छात्राएं यहां अपना पंजीकरण कराकर अध्ययन कर सकते हैं।
लाइब्रेरी संचालक वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि किसी छात्र या छात्रा को शुल्क संबंधी कोई असुविधा हो, तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को पी.टी.सी. डिजिटल लाइब्रेरी की ओर से निःशुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लाइब्रेरी का उद्घाटन सलटौआ ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह द्वारा किया गया। यह लाइब्रेरी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जहां शांत एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। लाइब्रेरी में 51 सीटों की व्यवस्था है तथा वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई एवं लेखन कार्य में सुविधा मिल सके।
पी.टी.सी. डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

